Pooja Khedkar: आईएएस केअवैध कब्जे पर पुणे नगर निगम ने दिया नोटिस, चल सकता है बुलडोजर

180

Pooja Khedkar: आईएएस केअवैध कब्जे पर पुणे नगर निगम ने दिया नोटिस, चल सकता है बुलडोजर

पुणे: महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वीआईपी डिमांड के बाद शुरू हुए विवाद में अभी तक उनकी मां के खिलाफ पिस्टल लहराने पर जहां केस दर्ज हो चुका है तो वहीं दूसरी तरफ आईएएस बनने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र का सहारा लेने के लिए उनके खिलाफ जांच चल रही है। इस सब के बीच पुणे नगर निगम ने अब फुटपाथ कब्जाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। पुणे नगर निगम की एक टीम ने बानेर स्थित घर नोटिस को चस्पा कर दिया।

 

पुणे नगर निगम को आवास के बाहर अवैध कब्जा मिला है। इसमें ग्रीन बेल्ट के नाम पर फुटपाथ पर कब्जा कर लिया गया है। पुणे नगर निगम की तरफ से दी गई नोटिस में कहा गया है कि अवैध कब्जे को तुरंत हटाएं। ऐसा माना जा रहा है कि फुटपाथ पर कब्जा नहीं हटने पर निगम कार्रवाई कर सकता है।

Puja Khedkar : अपने ही जाल में फंसी IAS पूजा के कई दबे किस्से बाहर आने लगे, संपत्ति और गलत जानकारी मुश्किल बनेगी! 

वह समय सीमा पूरी होने के बाद बुलडोजर से निर्माण को तोड़ सकता है। 2023 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को ट्रेनिंग के लिए पुणे में तैनाती मिली थी। पुणे में वीआईपी डिमांड के बाद विवाद खड़ा हुआ था। इसके बाद सरकार ने उनका तबादला वाशिम कर दिया था।

IAS Pooja Khedkar: हाथ में पिस्तौल और टार्गेट किसान, सोशल मीडिया में वायरल IAS अधिकारी की मां का यह रोद्र रूप