FIR Against 23 Women : पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर कलेक्ट्रेट में अर्धनग्न प्रदर्शन करने वाली 23 महिलाओं पर मामला दर्ज!

जानिए, क्या है यह पूरा मामला!

168

FIR Against 23 Women : पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर कलेक्ट्रेट में अर्धनग्न प्रदर्शन करने वाली 23 महिलाओं पर मामला दर्ज!

Guna : शादी वाले दिन पुलिस कस्टडी में देवा पादरी की संदिग्ध मौत के बाद बवाल बढ़ रहा है। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंच कुछ महिलाओं ने अर्धनग्न होकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की। जनसुनवाई के दौरान हंगामा करने वाली इन 23 महिलाओं पर कलेक्टर के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक देवा पारदी और उसके चाचा गंगू पारदी को डकैती के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था, दोनों पर कई गंभीर मामले दर्ज थे। पुलिस कस्टडी में देवा की मौत के बाद परिजनों ने म्याना थाना प्रभारी संजीत मावई समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए थे।

महिलाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन
इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया था। देवा पारदी को शादी के ठीक एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान उसकी मौत हो गई। उस पर चोरी के 7 मामले दर्ज थे। मृतक देवा पारदी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की टीम पर हमला करने के आरोप में 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने महिलाओं को भी आरोपी बनाया है, जिसमें मृतक देवा पारदी के परिजन भी शामिल हैं।
इसी मामले को लेकर पारदी समाज की महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंची थीं और थाना प्रभारी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। महिला पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को कार्यालय से बाहर खदेड़ा जिसमें एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। इस दौरान पुलिस के साथ महिलाओं की झड़प भी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस के वज्र वाहन के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं को खदेड़ा
पुलिस को देवा पारदी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। शुरुआती जांच से पता चल रहा है कि उसकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई न की पुलिस के टॉर्चर से। एएसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया कि महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय में हंगामा किया है जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।