PM Excellence College: हिंदी और संस्कृत के प्राध्यापक पढ़ाएंगे रामायण और महाभारत

37

PM Excellence College: हिंदी और संस्कृत के प्राध्यापक पढ़ाएंगे रामायण और महाभारत

भोपाल। प्रदेश के 55 पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में गीता, उपनिषद, रामायण और महाभारत पढ़ने वाले छात्रों को हिंदी और सस्कृत विषय के प्राध्यापक पढ़ाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग धार्मिक साहित्य पढ़ाने के लिए हिंदी और संस्कृृत के प्राध्यापकों को यह जिम्मेदारी सौंप दिया है। धार्मिक साहित्य वैकल्पिक विषय के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल है। लेकिन योगा, महिला सशक्तीकरण और व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण को पढ़ना छात्रों के लिए अनिवार्य हैं। उच्च शिक्षा विभाग इसके लिए पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में अलग से प्राध्यापक रखने जा रहा हैं। प्रदेश के छात्रों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने रामायण सहित अन्य धार्मिक ग्रंथों को पाठ्यक्रम में शामिल किया है।

अलग से केंद्र बनाया जाएगा-

उच्च शिक्षा विभाग के एसीएस केसी गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज में छात्रों को अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ने के लिए विभाग सभी पीएम एक्सीलेंस कॉलजों में एक अलग से कें द्र बनाने जा रहा है। जहां छात्र अपनी संस्कृति से जुड़ी विषय वस्तुओं का आसानी से अध्ययन कर सकें। उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने बताया कि केंद्र में धार्मिक साहित्य से संबंधित सभी तरह की पुस्तकें होगी। समय- समय पर धार्मिक साहित्य से जुड़े विशेषज्ञ केंद्र में आकर संबंधित विषय पर व्याख्यान देंगे। जिससे पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों का इतिहासबोध व्यापक हो सकें।