List of Big Defaulters : नगर निगम ने बड़े बकायेदारों से टैक्स वसूलने के लिए कमर कसी! 

राजस्व विभाग में हर झोन के अनुसार बनाई जा रही लिस्ट

57

List of Big Defaulters : नगर निगम ने बड़े बकायेदारों से टैक्स वसूलने के लिए कमर कसी! 

Indore : आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा नगर निगम अब बड़े बकायेदारों पर वसूली का फोकस कर रहा है। इसके लिए प्रत्येक झोन स्तर पर बकायेदारों की लिस्ट बनाने के लिए कहा गया है। एआरओ और दूसरे अधिकारी ऐसी संपत्ति धारकों की लिस्ट बना रहे हैं जिन पर 50 लाख रुपए से भी अधिक टैक्स बकाया है। ऐसे बकायेदारों की सूची बनाने के लिए निगम अधिकारी जुट गए हैं।

निगम अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती फोकस संपत्तिकर, जलकर और कचरा कलेक्शन शुल्क पर है। हालांकि, बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने में निगम अधिकारियों को कुछ परेशानियां भी सामने आ रही है। इसमें सबसे बड़ी परेशानी ही नगर पालिका का पोर्टल खराब होने की है। इस कारण भी निगम पूर्ण रूप से राजस्व वसूली नहीं कर पा रहा है। जानकारी अनुसार नगर निगम को शहर भर से करीब 1000 करोड़ रुपए के लगभग टैक्स वसूली करना है। यह आंकड़ा तो एक अंदाज मात्र है। टैक्स वसूली इससे भी अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।

डाटा रिकवर नहीं हो पाया

पूरे बकाया की जानकारी इसलिए भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ रही है। क्योंकि, नगर निगम का संपूर्ण डाटा ई नगर पालिका के पोर्टल पर रहता था। ई-नगर पालिका का पोर्टल दिसंबर से एक हो चुका है। जिसका डाटा रिकवर नहीं हो पाया है। डाटा सामने नहीं आने के कारण ऐसे बड़े बकायेदार बचे हुए हैं जिन पर 50 लाख रुपए से अधिक का निगम टैक्स बकाया है। दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि शहर में ऐसे कई धन्ना सेठ है जो निगम के टैक्स जमा करने में बाहरी लापरवाही बरत रहे हैं। इस कारण भी निगम को टैक्स वसूली में परेशानी आ रही है और निगम आर्थिक तंगी से गुजर रहा है।

निगम के बकायेदारों का सर्वे शुरू

निगम सूत्रों की मानें तो निगम अधिकारियों ने प्रत्येक झोनवार सर्वे शुरू करवाया है। इसमें बकायेदारों की सूची भी तैयार की जा रही है। निगम कर्मचारी लोगों से संपत्ति कर जलकर और कचरा शुल्क की रसाइड मांग कर यह जानकारी कलेक्ट कर रहे हैं कि उन्होंने कब तक का टैक्स निगम में जमा किया है। इससे यह भी सामने आ रहा है कि निगम करों का भुगतान करने के लिए शहर वासी कितने जिम्मेदार हैं। हजारों शहरवासी तो ऐसे हैं जो निगम कर का अग्रिम भुगतान कर अच्छे नागरिक होने का भी परिचय दे रहे हैं।

हैक डाटा भी इकट्ठा कर रहे

सर्वे टीम जो डाटा इकट्ठा कर रही है। उससे यह भी जुटा जा रहा है कि जो डाटा ई नगर पालिका पोर्टल पर एक हो चुका है वह फिर से तैयार हो जाए। हालांकि नगर पालिका निगम इंदौर स्वयं का भी पोर्टल तैयार कर रही है।