Weather Update: मानसून का सर्वाधिक प्रभाव भारत के आधे निचले भाग में, MP में अगले 2 दिन मौसम कमजोर,22 और 23 जुलाई को भारी वर्षा!

288

Weather Update: मानसून का सर्वाधिक प्रभाव भारत के आधे निचले भाग में, MP में अगले 2 दिन मौसम कमजोर,22 और 23 जुलाई को भारी वर्षा!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मौसम के चक्र इस समय भारत में उत्तर – पूर्व से चलकर दक्षिण- पश्चिम और उत्तर पश्चिम की ओर अग्रसर हैं।

पहले चक्र में बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल को लाभ मिल रहा है, जबकि दूसरा चक्र सबसे बड़ा है जो बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दक्षिण के पांचों राज्यों से होकर गुजरात, राजस्थान से जम्मू कश्मीर, पंजाब की तरफ रुख कर रहा है इससे बीच का हिस्सा मध्य प्रदेश में मानसून सिस्टम कमजोर हो गया है।

मध्य प्रदेश में अगले दो दिन मानसून कमजोर रह सकता है लेकिन 22 और 23 जुलाई को भारी वर्षा प्रदेश के कई हिस्सों में हो सकती है।

मुंबई में अगला सप्ताह बेहद खराब हो सकता है। यहां कई बार भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि भारत में मुख्य मानसून पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर चल रहा है जिसके कारण तेलंगाना आंध्र प्रदेश तमिलनाडु केरल कर्नाटक और महाराष्ट्र में मानसून का चक्र विशेष रूप से प्रभावित करेगा।

फिलिपींस और फिलिपींस के पूर्व दिशा में दो चक्रवात बनने जा रहे हैं जिनकी दिशा भारत के दक्षिण भाग की ओर है जिससे आने वाले दिनों में मानसून और प्रभावी हो सकता है।