ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउण्डेशन युवा परिषद के सिद्धार्थ कटारिया अध्यक्ष, अंकित कटारिया सचिव मनोनीत!

नवीन कार्यकारिणी ने 1 हजार पौधे रौंपने का रखा लक्ष्य!

206

ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउण्डेशन युवा परिषद के सिद्धार्थ कटारिया अध्यक्ष, अंकित कटारिया सचिव मनोनीत!

Ratlam : ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउण्डेशन युवा परिषद शाखा के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें फाउंडेशन के संरक्षक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कटारिया, अध्यक्ष कमल कटारिया, महामंत्री राजेश कटारिया, कोषाध्यक्ष अशोक कटारिया की सहमति से फाउंडेशन के संयोजक निर्मल कटारिया ने अध्यक्ष पद हेतु सिद्धार्थ कटारिया, सचिव अंकित कटारिया, उपाध्यक्ष पद हेतु सिद्धार्थ सुरेश एवं अभिषेक कटारिया, कार्यालय मंत्री अतुल कटारिया, प्रचार मंत्री भूपेश कटारिया, संगठन मंत्री वीरभद्र कटारिया के साथ अन्य पदाधिकारीयों को सर्वानुमति चुना गया।

 

कार्यकारिणी में प्रयास कटारिया, लवेश कटारिया, नितेश कटारिया, नमन कटारिया, विपिन कटारिया, राकेश कटारिया, सौरभ कटारिया (रावटी), सौरभ रतन कटारिया, हर्ष कटारिया, मोहित कटारिया का चयन किया गया।

 

नवनियुक्त कार्यकारिणी ने पर्यावरण संरक्षण कि और कदम बढाते हुए इस वर्षाकाल में 1 हजार पौधे रोपकर उन्हें संरक्षित करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम का संचालन अंकित कटारिया तथा आभार अभिषेक कटारिया ने माना!