Smart City Company : अधूरे कामकाज के लिए चर्चित स्मार्ट सिटी कंपनी अब 100 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट पर काम करेगी!

150 से अधिक काम वर्तमान में भी है अधूरे, एक भी काम सफल नहीं हो पाया!

47

Smart City Company : अधूरे कामकाज के लिए चर्चित स्मार्ट सिटी कंपनी अब 100 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट पर काम करेगी!

Indore : शहर को स्मार्ट बनने का दावा करने वाली स्मार्ट सिटी कंपनी अब कुछ और प्रोजेक्ट पर काम करने वाली है। इन प्रोजेक्ट में पीने के पानी की लाइन, ड्रेनेज और अन्य कई काम शामिल हैं। वैसे तो शहर में हाईटेक टेक्नोलॉजी के साथ काम करने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी बनाई गई, लेकिन स्मार्ट सिटी कंपनी का एक भी कार्य आज तक सफल नहीं हो पाया।

चाहे उसमें गांधी हाल प्रोजेक्ट हो या जवाहर मार्ग से चंद्रभागा ब्रिज तक बनाई गई सड़क का काम हो या एमजी रोड के बड़े गणपति चौराहे से कृष्णपुरा पुल तक का हिस्सा हो। इन सभी कार्यों से जनता को सुविधा काम और परेशानी ज्यादा हुई है। हालांकि, अब फिर स्मार्ट सिटी कंपनी अपने कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपए के विकास कार्य का दावा कर रही है।

IMG 20240730 WA0127l

जानकारी अनुसार वर्तमान में ड्रेनेज, वाटर सप्लाय, आईटीएमएस जैसे कई काम जो अधूरे पड़े हैं, स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारी उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। बताया जाता है कि शहर में ऐसे करीब 150 कार्य अधूरे हैं। इन सभी कार्यों को दिसंबर तक लगभग पूरा करने का टारगेट अधिकारियों का है।

अधिकारियों का कहना है कि अगले वर्ष शासन से बजट मिलने पर और कुछ कार्य भी किया जा सकते हैं। हालांकि स्मार्ट सिटी कंपनी का कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन उसे अगले वर्ष तक एक्सटेंशन दिया गया है। जानकारी अनुसार यह एक्सटेंशन का कार्यकाल करीब 8 महीने का है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी स्मार्ट सिटी को सोलर पैनल को लेकर कार्ययोजना बनाई थी। इस योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। आमजन को पैनल लगाने संबंधी जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इस योजना को पूरा करने का जिम्मा निगम ने ले लिया। निगम जल्द ही इस योजना पर अमल करना शुरू करेगा। इसके लिए छतों पर पैनल लगाने में निगम मदद करेगा।

125 से ज्यादा कार्य पूरे करने का दावा

2018 में स्मार्ट सिटी के गठन के बाद से अब तक 1100 करोड़ के 125 से अधिक कार्य को पूरा करने का अधिकारियों का दावा है। इसमें स्मार्ट सड़क, हाईराइज बिल्डिंगों के निर्माण, गांधीहाल, गोपाल मंदिर, राजवाड़ा का जीर्णोद्धार, अंडरग्राउंड बिजली, प्रमुख मार्गों पर क्षेत्रों की नाम पट्टिका, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लगाने जैसे कई काम किए हैं। हालांकि, इनमें कितने कार्य सफल हुए हैं यह तो अधिकारियों के दावे से ज्यादा शहर की जनता जानती है।