एमपी की लॉबी में घुसा बंदर
आपको बता दें कि सेंट्रल विस्टा यानी की नए संसद भवन में पुराने संसद भवन की तरह खुले गलियारे नहीं है, लेकिन फिर भी बंदर का इस तरह से अंदर आ जाना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि बंदर किसी एक द्वार से अंदर घुसा है. बंदर को जैसे ही सुरक्षा कर्मियों ने देखा उन्होंने उसे बाहर खदेड़ दिया. लेकिन इससे पहले बंदर सांसदों की लॉबी में घुसकर जमकर उछल कूद मचा चुका था. बंदर भी शायद सत्ता से अपने क्षेत्र की अव्यवस्थाओं की शिकायत लेकर पहुंचा था लेकिन बंदर को वहां के सुरक्षा कर्मियों ने एक आम आदमी समझ कर उसकी आवाज दबाई और उसे निकाल कर बाहर फेंक दिया.
Drunk Woman Drama: युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस वालों के साथ की अभद्रता और गाली गलौज
वीडियो को लेकर नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
आपको बताते चलें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बंदर सांसदों की लॉबी में एक सोफे पर बैठा उछल कूद मचा रहा है. इसी लॉबी में लोग भी मौजूद हैं जिन्हें बंदर के होने से ऐसे फर्क नहीं पड़ रहा मानों इनका रोज ही बंदरों में उठना बैठना हो. बहरहाल, संसद भवन में घुसे बंदर के इस वीडियो पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. यह वीडियो सांसद लॉबी में ही बैठे एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया.