Transfers in CBIC: 8 प्रधान मुख्य आयुक्त और मुख्य आयुक्तों के तबादले

103
Transfers in CBIC

Transfers in CBIC: 8 प्रधान मुख्य आयुक्त और मुख्य आयुक्तों के तबादले

नई दिल्ली: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने प्रधान मुख्य आयुक्त , मुख्य आयुक्त और सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर महानिदेशक के स्थानांतरण एवं नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए है।

जारी आदेश के अनुसार प्रधान मुख्य आयुक्त प्रमोद कुमार अग्रवाल को CGST बेंगलुरु, जोन और प्रधान मुख्य आयुक्त राजेश पांडे को मुंबई जोन-II सीमा शुल्क में नियुक्त किया गया है।

अजय सक्सेना, प्रधान मुख्य आयुक्त, को पटना CUS (प्रीव) जोन में पदस्थ किया गया है। मुख्य आयुक्त के.आर. उदय भास्कर को CGST मुंबई जोन, मुख्य आयुक्त नीतीश कुमार सिन्हा को मुंबई जोन-I सीमा शुल्क, मुख्य आयुक्त बलबीर सिंह खटरा को रांची जीएसटी एवं सीएक्स जोन, मुख्य आयुक्त एम श्रीहरि राव को तिरुचिरापल्ली सीयूएस (प्रीव) जोन,
मुख्य आयुक्त जागृति सेन नेगी को CGST चंडीगढ़ जोन और मुख्य आयुक्त/महानिदेशक निर्मल कुमार सोरेन को DGGI पश्चिम, मुंबई में नियुक्त किया गया है।

मुख्य आयुक्त अभय कुमार श्रीवास्तव को सीमा शुल्क अहमदाबाद जोन में नियुक्त किया गया है।

Fruit stickers codes: जानिए क्या होता है फलों के ऊपर लगे स्टीकर का मतलब, इनपर लिखे कोड का आपकी सेहत से है संबंध