Retirement from Wrestling : विनेश फोगाट का कुश्ती से संन्यास ‘माँ कुश्ती जीत गई, मैं हार गई!’

पूरे देश की उम्मीदें 100 ग्राम के बोझ तले दबकर रह गई!

304
Vinesh Phogat

Retirement from Wrestling : विनेश फोगाट का कुश्ती से संन्यास ‘माँ कुश्ती जीत गई, मैं हार गई!’

New Delhi : पेरिस ओलंपिक में 50 किलो वर्ग की प्रतियोगी भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार को ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई होने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी। विनेश फोगाट ने ‘एक्स’ पर संदेश पोस्ट किया। विनेश फोगाट ने अपना दुख व्यक्त करते हुए लिखा ‘माँ कुश्ती जीत गई, मैं हार गई।’ विनेश फोगाट को बुधवार को पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल फाइनल से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था।

विनेश ने ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। विनेश का कम से कम सिल्वर मेडल पक्का लग रहा था। लेकिन, उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। 29 साल की विनेश को खेलगांव में पोली क्लीनिक ले जाया गया, क्योंकि सुबह उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी।

इस घटना से पूरा देश शॉक्ड

सेमीफाइनल जीतने के बाद विनेश फोगाट के पास गोल्ड मेडल जीतने का अच्छा मौका था। किसे पता था कि विनेश फोगाट के साथ पूरे देश की उम्मीदें यूं 100 ग्राम के बोझ तले दब जाएंगी। पेरिस ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाने से एक जीत की दूरी पर खड़ी विनेश फोगाट 50 किलोवर्ग के फाइनल में वजन के लिए खड़ी हुई तो उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला। इससे वह अपने करियर के सबसे बड़े दिन अयोग्य करार होकर ओलंपिक से बाहर हो गई।

IMG 20240808 WA0027

विनेश ने इतिहास रचा था

भारतीय अधिकारियों ने 100 ग्राम वजन कम करने के लिए लाख गुहार लगाई। लेकिन, नियम बदला नहीं जा सकता था। इससे विनेश का ओलंपिक में सुनहरा सफर यूं दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से खत्म हो गया। विनेश ने ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। बुधवार सुबह तक उनका कम से कम रजत पदक पक्का लग रहा था, लेकिन अब वह बिना किसी पदक के लौट रही हैं।