IPS Transfer in CG: 2 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले, नेहा चंपावत बनी गृह सचिव

803
Additional SP Transfer

IPS Transfer in CG: 2 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले, नेहा चंपावत बनी गृह सचिव

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। भारतीय पुलिस सेवा में 1992 बैच के IPS अधिकारी सचिव गृह विभाग अरुण देव गौतम की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग में प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए उन्हें महानिदेशक नगर सेवा एवं नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संचालक अभियोजन छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

भारतीय पुलिस सेवा में 2004 बैच की अधिकारी श्रीमती नेहा चंपावत पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को प्रतिनियुक्ति पर सौंपते हुए उन्हें गृह विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।

IMG 20240812 WA0320

इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।