Miss South Africa Deaf : ये है ‘मिस दक्षिण अफ्रीका’ जो सुन नहीं सकती, पर खूबसूरती बेमिसाल!

मिया ले रॉक्स ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया, ऐसा करने वाली वे पहली महिला!

424

Miss South Africa Deaf : ये है ‘मिस दक्षिण अफ्रीका’ जो सुन नहीं सकती, पर खूबसूरती बेमिसाल!

Johannesburg : सुंदरता का अपना अलग ही मापदंड होता है। शरीर की किसी क्षमता की कमी कभी खूबसूरती के आड़े नहीं आती। कुछ ऐसा ही माजरा दक्षिण अफ्रीका की 28 साल की मॉडल मिया ले रॉक्स का भी है।उन्होंने ‘मिस साउथ अफ्रीका’ का खिताब जीत लिया। लेकिन, मिया सुन नहीं सकती। जब वो एक साल की थीं, एक हादसे में उनकी सुनने की क्षमता हमेशा के लिए चली गई। रिपोर्ट के अनुसार, सौंदर्य प्रतियोगिता ने देश में काफी सुर्खियां भी बटोरी। कैबिनेट मंत्री समेत कई लोगों ने प्रतियोगिता पर सवाल भी उठाए। आखिरी पल में एक फाइनलिस्ट के रेस से पीछे हटने के बाद रॉक्स की जीत सुनिश्चित हुई।

 

रॉक्स ने अपनी जीत के बाद विक्ट्री भाषण में कहा कि उनकी जीत से उन लोगों को मदद मिलेगी, जो समाज से अलग-थलग महसूस करते हैं और अपने सबसे सपने पूरे कर पाते। मिस साउथ अफ्रीका की सौंदर्य प्रतियोगिता में जीत के बाद 28 वर्षीय बधिर महिला मिया ले रॉक्स को ताज पहनाया गया। उन्होंने उन लोगों की मदद करने की इच्छा भी व्यक्त की जो आर्थिक रूप से बहिष्कृत या विकलांग हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मिया ले रॉक्स ने मिस साउथ अफ्रीका का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाली वे पहली महिला हैं। साउथ अफ्रीका में किसी बथिर महिला का सबसे सुंदर महिला का खिताब जीतना पहली घटना है। रॉक्स की जीत फाइनलिस्ट चिदिम्मा अदेत्शिना के पीछे हटने के बाद हुई। बताया जा रहा कि नाइजीरियाई होने के आरोपों का सामना करने के बाद उन्होंने प्रतियोगिता छोड़ दी थी। बीबीसी के मुताबिक, चिदिम्मा अदेत्शिना के पिता नाइजीरियाई थे और मां मोजाम्बिकन। प्रतियोगिता में उनके हिस्सा लेने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद भी हुआ।

हादसे के कारण सुनने की क्षमता गंवाई

रॉक्स जब एक साल की थी, तब एक हादसे में उन्होंने बोलने और सुनने की क्षमता खो दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दो साल की स्पीच थेरेपी और लगातार अभ्यास के बाद वो बोलना शुरू कर पाईं। लेकिन, अभी भी उनकी सुनने की क्षमता वापस नहीं आई है।