Death Due to Cardiac Arrest : बैचेनी के बाद हॉस्पिटल पहुंचे ऑटो चालक की कार्डियक अरेस्ट से मौत!

सूचना के बावजूद पुलिस एक घंटे बाद आई, इसलिए मरीज का इलाज शुरू नहीं किया गया!

211

Death Due to Cardiac Arrest : बैचेनी के बाद हॉस्पिटल पहुंचे ऑटो चालक की कार्डियक अरेस्ट से मौत!

Indore : बेचैनी के बाद खुद आटो चलाकर हॉस्पिटल पहुंचे रिक्शा चालक की वहीं मौत हो गई। उसे कार्डियक अरेस्ट आया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया। मृतक का नाम सोनू पिता देवीदास मतकर निवासी शिवाजी नगर है। शनिवार रात बैचेनी महसूस होने पर वह खुद रात को सवा 8 बजे भाग्यश्री अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने उसकी जांच की, तभी वह अचानक गिर पड़ा। इसके बाद सीएचएल अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की है।

सोनू का चेकअप करने वाले डॉक्टर ने आरोप लगाया कि पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिसकर्मी विवाद करने लगे। डॉक्टर ने ही सोनू के पास मिले आधार कार्ड से उसके घर का पता निकाला और वहां जाकर परिवार को सूचना दी। उसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। सोनू जब अस्पताल पहुंचा तो कोई परिजन उसके साथ नहीं था। इस कारण अस्पताल से टीआई पकंज द्विवेदी को कॉल किया गया, उन्होंने फोन नहीं उठाया तो थाने पर कॉल किया। यहां एएसआई शोभाराम अटेरिया ने फोन उठाया। डॉक्टर का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उनसे बेवजह की बहस की।

IMG 20240819 WA0034

सीपीआर दी, एक घंटे बाद पुलिस पहुंची 

भाग्यश्री नर्सिंग होम के ड्यूटी डॉ सुयश ठाकुर ने बताया कि रात में युवक अंदर आया तो वह चेकअप कर रहे थे। अचानक वह गिरा तो उसे संभाला। पानी का छींटा और सीपीआर भी दिया। परिजन नहीं थे, इसलिए उपचार शुरू नहीं किया। हमारे पास इलाज के साधन नहीं थे। इसलिए हमने कोई उपचार भी शुरू नहीं किया। इसलिए पुलिस को सूचना दी, लेकिन वे हमें ही डांटने लगे। करीब एक घंटे बाद तीन पुलिसकर्मी क्लिनिक पहुंचे।

पुलिस पहुंच जाती तो जान बच जाती 

डॉ ठाकुर के मुताबिक मरीज को क्लिनिक से ले जाने तक उसकी पल्स चल रही थी। नर्सिंग होम से सीधे सीएचएल अस्पताल ले गए। यदि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच जाती तो सोनू की जान बच सकती थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।