Corona Alert In MP: मंत्री,वरिष्ठ IAS, कलेक्टर, सिविल सर्जन कोरोना पॉजिटिव, MP में कोरोना का कहर

731

Corona Alert In MP: मंत्री,वरिष्ठ IAS

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में एक मंत्री,एक वरिष्ठ आईएएस, एक कलेक्टर, एक सिविल सर्जन और अन्य कई अधिकारियों और महत्वपूर्ण लोगों को लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज भोपाल में 92 प्रकरण सामने आए हैं। कल यह संख्या 69 थी।

Corona Alert In MP

सागर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां पर भी 15 नए मरीज चिन्हित किए गए हैं। इनमें प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी पर अगर भरोसा किया जाए तो प्रदेश के राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वे दूसरी बार कोरोना से पीड़ित हुए हैं।

मध्य प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव स्तर के एक अधिकारी के भी कोरोना पॉजिटिव की खबरें आ रही है। दतिया के कलेक्टर भी पॉजिटिव हैं। उज्जैन के सिविल सर्जन की रिपोर्ट भी आज कोरोना पॉजिटिव आई है।

Corona Alert In MP: मंत्री,वरिष्ठ IAS, कलेक्टर, सिविल सर्जन कोरोना पॉजिटिव, MP में कोरोना का कहर

उज्जैन शहर में पॉजिटिव आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज पॉजिटिव आने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इसमें अरविंद नगर में रहने वाले एक ही परिवार के 2 सदस्य, सिविल सर्जन और विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती, जो ऋषिकेश से दिल्ली और दिल्ली से उज्जैन आई, पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन के पॉजिटिव आने के बाद अब यह तय हो गया है कि शहर में कोरोना तेजी से फैल रहा है।

Corona Alert In MP

*भोपाल में हड़कंप मचा*

जानकारी के मुताबिक भोपाल में पिछले 24 घंटे में 92 ने नए संक्रमित सामने आए हैं। इनमें 10 साल के बच्चे से लगाकर 72 साल तक के मरीज है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम के समक्ष कल प्रेजेंटेशन देने वाले अपर मुख्य सचिव स्तर के एक अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटी भी पॉजिटिव आई है।

Also Read: Corona Blast : इंदौर में 319 संक्रमित सामने आए, जानलेवा डेल्टा वैरियंट के मामले ज़्यादा! 

सागर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां आज 15 नए कोरोना के मामले आए हैं। ग्वालियर में जहां कल 22 मामले आए थे आज मिली जानकारी के अनुसार 58 मामले आए हैं। प्रदेश के कई जिलों से कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप की खबरें आ रही है।

कुल मिलाकर मध्य प्रदेश में स्थिति भयावह होती जा रही है। हालांकि शासन और प्रशासन स्थिति से निपटने के लिए सभी संभव कोशिश कर रहे हैं।