Transfer: नगरीय विकास एवं आवास विभाग में अधिकारियों के तबादले, हर्षित तिवारी बने अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल 

2324
CMO's Transfer List

Transfer: नगरीय विकास एवं आवास विभाग में अधिकारियों के तबादले, हर्षित तिवारी बने अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल 

 

भोपाल: राज्य शासन में आज नगरीय विकास एवं आवास विभाग में मुख्य नगर पालिका अधिकारी स्तर के तीन अधिकारियों और राजस्व उप निरीक्षक स्तर के दो अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के डायरेक्टरेट के प्रभारी उपसंचालक हर्षित तिवारी को अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल पदस्थ किया गया है।

ग्वालियर चंबल संभाग में अटैच संभागीय संयुक्त संचालक बीडी कतरौलिया को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद विदिशा पदस्थ किया गया है।

सतेंद्र सालवार मुख्य नगर पालिका अधिकारी डिंडोरी को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद त्यौंथर जिला रीवा पदस्थ किया गया है।

महेश चंद्र जाटव प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैराड़ जिला शिवपुरी को अब प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद भितरवार जिला ग्वालियर और बाबूलाल कुशवाह प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद भितरवार को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद बैराड़ जिला शिवपुरी पदस्थ किया गया है।

इस संबंध में राज्य शासन ने आज अलग-अलग दो आदेश जारी किए हैं।

IMG 20240830 WA0110 IMG 20240830 WA0109