छतरपुर कोतवाली पथराव कांड के 3 और आरोपी गिरफ्तार,अब 39 गिरफ्तार,47 नामजद और 100 अन्य अज्ञात लोगों पर है मामला दर्ज

463

छतरपुर कोतवाली पथराव कांड के 3 और आरोपी गिरफ्तार,अब 39 गिरफ्तार,47 नामजद और 100 अन्य अज्ञात लोगों पर है मामला दर्ज

 

छतरपुर: छतरपुर शहर कोतवाली टाने में हुए पथराव कांड के तीन और आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। उक्त 3 आरोपियों को पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। बता दें कि अबतक 39 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

बता दें कि 21 अगस्त को विशेष समुदाय के लोगों ने शहर की सिटी कोतवाली थाने में पथराव किया था। जिसमें पुलिस ने 47 नामजद और 100 से अधिक अन्य अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया था। जिनमें से अन्य को गिरफ्तार किया जाना अभी बाकी है।