AICC General Secretary: MP से बन सकते हैं 2 नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, लॉबिंग में जुटे नेता

130

AICC General Secretary: MP से बन सकते हैं 2 नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, लॉबिंग में जुटे नेता

भोपाल:अखिल भारतीय कांग्रेस में महासचिवों की संख्या बढ़ने की चल रही अटकलों के बीच में यह सुगबुगाहट तेज हो गई है कि मध्य प्रदेश से दो नेताओं को महासचिव बनाया जा सकता है। इस पद को पाने के लिए प्रदेश के कई नेता लॉबिग में जुट गए हैं। हाल ही में एआईसीसी ने सचिवों की नियुक्ति की है, इससे चलते महासचिव बनाए जाने की भी अटकलों को बल मिला है।

कांग्रेस में मध्य प्रदेश से अभी कोई भी नेता राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नहीं हैं, हालांकि हाल ही में सचिव के पद पर मध्य प्रदेश से पांच नेताओं को नियुक्त किया गया है। जिनमें सत्यनारायण पटेल, कुणाल चौधरी, नीलांशु चतुर्वेदी, भूपेंद्र मरावी और मनोज चौहान शामिल हैं। पूर्व में पार्टी कमलेश्वर पटेल और ओमकार सिंह मरकाम को केंद्रीय चुनाव समिति और सीडब्ल्यूसी में जगह देकर एडजस्ट कर चुकी है। खासबात यह है कि ये सभी युवा हैं। अब पार्टी प्रदेश से दो महासचिव बना सकती है। जिसमें एक पद महिला को दिया जा सकता है।

पार्टी सूत्रों की मानी जाए तो पूर्व सांसद और राहुल गांधी की कोर टीम में शामिल मीनाक्षी नटराजन का महासचिव बनना लगभग तय माना जा रहा है। जबकि दूसरे नाम को लेकर अभी अटकलें चल रही है। जिसमें सबसे मजबूत नाम प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का नाम बताया जाता है। अरुण यादव पूर्व में कांग्रेस के राष्ट्रीयसचिव और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। महासचिवों में अभी यदुवंशी समाज से भी कोई नहीं हैं। ऐसे में अरुण यादव का दावा भी मजबूत माना जा रहा है। यादव के पास अभी संगठन की ओर से कोई जिम्मेदारी नहीं हैं, हाल ही में उनके छोटे भाई एवं विधायक सचिव यादव को हरियाणा विधानसभा चुनाव के चलते गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विधान सभा क्षेत्रों का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्ति किया गया है। हालांकि मीनाक्षी नटराजन और अरुण यादव दोनों ही नेता निमाड़ क्षेत्र से ही आते हैं। यदि क्षेत्र को देखा गया तो अरुण यादव की जगह पर किसी दूसरे नाम पर भी विचार किया जा सकता है।