WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

मध्यप्रदेश में वर्ष 2022 में एक दर्जन IAS अधिकारी होंगे रिटायर

CS,APC का रिटायरमेंट भी इसी साल

महिला IAS पर संगीन आरोप, जवान को बेरहमी से पीटा

भोपाल: मध्य प्रदेश में वर्ष 2022 में एक दर्जन आईएएस अधिकारी रिटायर होंगे। इनमें मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस भी शामिल है। इसके अलावा कृषि उत्पादन आयुक्त शैलेंद्र सिंह, एनवीडीए के उपाध्यक्ष आईसीपी केसरी, सहकारिता आयुक्त नरेश पाल सिंह भी रिटायर हो रहे हैं।

Also Read: Corona Alert In MP: मध्यप्रदेश में भी तेजी से फैल रहा है कोरोना, इंदौर में आज फिर 500 से ज्यादा नए मामले आए 

केंद्र सरकार में पदस्थ सचिव स्तर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिल कुमार जैन, संजय कुमार सिंह और राजेश कुमार चतुर्वेदी का नाम भी इसी साल की सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों की सूची में शामिल है। इसके अलावा आबकारी आयुक्त राजीव चंद्र दुबे, ग्वालियर कमिश्नर आशीष कुमार सक्सेना, बेला देवर्षि शुक्ला, डेयरी फेडरेशन के एमडी शमीम उद्दीन और जगदीश चंद्र जटिया भी इसी साल रिटायर हो रहे हैं।