मीठी वाणी बुरे इंसान को भी अपना बनाने की क्षमता रखती है: आचार्य योगेश्वर शास्त्री!

465

मीठी वाणी बुरे इंसान को भी अपना बनाने की क्षमता रखती है: आचार्य योगेश्वर शास्त्री!

हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंजा पांडाल!

Ratlam : शहर की भरावा की कुई स्थित श्री शेष नारायण मंदिर पर आचार्य योगेश्वर शास्त्री के मुखारविंद से संगीतमय कथा में आचार्य शास्त्री ने रविवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वाचन किया जब उन्होंने कृष्ण जन्मोत्सव का वाचन किया गया तब समूचा पांडाल श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ गूँज उठा।

श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह ट्रस्ट बोर्ड द्वारा आयोजित इस कथा में आचार्य योगेश्वर शास्त्री ने कहा कि हमेशा मीठी वाणी बोलिए, जब भी बोलो मीठी वाणी बोलो नहीं तो चुप रहो। वाणी में जादू होता हैं, मीठी वाणी बुरे इंसान को भी अपना बनाने की क्षमता रखती है। शब्द का उपयोग तभी करें जब उसके अर्थ का ज्ञान हो।

कथा में भागीरथ की तपस्या, गंगा के आगमन, राजा परिक्षित की कथा, रघु महाराज व रघुवंश और यदुवंश की कथा का वाचन किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर यजमान ज्योतिबाला, गजाधर जांगलवा ने भगवान के बाल्यकाल रुप को सिर पर उठाकर पांडाल में लेकर आए।

भागवत कथा श्रवण के दौरान पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल कडेल, मोहन लाल मींडिया, अरविन्द सोनी, नवनीत सोनी, जगदीश भामा, रमेश सोनी पत्रकार, गजाधर जांगलवा, कपूर जलोतिया, संजय अग्रोया, राजकुमार बेवाल, संजय सोलीवाल, राजेन्द्र सनगट, मोतीलाल मींडिया, श्याम सोनी, भुपेंद्र मंडावरा, प्रेमनारायण मंडावरा, गोपाल मींडिया, ओमप्रकाश बराडिया, किशोर भामा, शैलेन्द्र मंडावरा, श्यामसुंदर सहदेव, तेजकरण सोलीवाल, लखन कड़ेल, महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती तारा देवी कडे़ल, कृष्णा देवी मींडिया, रेखा जलोतिया, सावित्री देवी मोदरिया, किरण देवी कड़ेल, आशा सनगट, दीपा मंडावरा सहित बड़ी संख्या में समाजजन, युवा साथी तथा मातृशक्ति मौजूद रहे।