मन्दसौर को संभाग, पिपलिया को उपतहसील की मांग को लेकर शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान।

मन्दसौर को संभाग, पिपलिया को उपतहसील की मांग को लेकर शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान।

प्रथम दिन 111 पोस्टकार्ड लिखे

मन्दसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मन्दसौर। जिले के मल्हारगढ़ में मन्दसौर को संभाग बनाये जाने, एवं पिपलीया को उपतहसील का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने बुधवार को प्रातः 11.30 बजे गांधी चौराहे पर मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह से पिपलिया में उपतहसील(टप्पा कार्यालय) की मांग की गई थी, उसके पश्चात शासन स्तर से उपतहसील खोले जाने के सम्बंध में कलेक्टर मन्दसौर से प्रस्ताव मांगे थे। जिस पर कलेक्टर ने प्रस्ताव भी भिजवाए थे जिसमें 17 पटवारी हल्को को सम्मलित किये गए थे।

WhatsApp Image 2024 09 25 at 16.38.57 1

शासन को भेजी गई जानकारी में कुल खाते 13448 तथा जनसंख्या वर्ष 1991 के आधार पर 52916 के अलावा उपतहसील टप्पा कार्यालय में सत्रह पटवारी हल्को को शामिल किया गया है जिसमें रिच्छा, आक्या, पालरा, चिताखेड़ी, बादरी, मुंदेडी, जलोदिया, बरखेड़ा, विरपुरिया, निनोरा, खोखरा, जेतपुरा, रूपी, सोनी, कनघट्टी, सनावदा, उमरिया, सुपड़ा, सेमली, बालागुड़ा, अम्बाव, खखराई, सुजानपुरा, नालिखेड़ा, गोगरपुरा, डुंगलावदा, बरखेड़ा, जयसिंह, वरदल, धाकड़ी, मुण्डकोषा, खेदाखदान, बही पार्शनाथ, सोकड़ी, खात्याखेड़ी, गुडभेली, टिलाखेड़ा, पिपलियापंथ, काचरिया, चन्द्रावत, लुनाहेड़ा, उजागरिया, थडोद, ढिकन्या, बोतालगंज, चावली, बाबुखेड़ा, बोरखेड़ी, बेलारा, हरीपुरा, डोडिया, मीणा, देवरी, पलेवना, मिंडलाखेड़ा, मूंदड़ी, हनुमत्या, सिंदपन, अरनिया मीणा, लसुड़िया राठौर, कामलिया, चौथखेड़ी, भांगी पिपलीया, बादपुर आदि गांवों को सम्मलित करने के प्रस्ताव शासन के पास पड़े है।

श्री शर्मा ने बताया कि इसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनगई ओर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दिनांक 17/08/2008 को जनदर्शन यात्रा के दौरान पिपलिया में उपतहसील खोले जाने की घोषणा की थी। उसके बाद लगातार ज्ञापन, पोस्टकार्ड अभियान, नगर बंद व अन्य आंदोलनों के माध्यम से शासन, प्रशासन का ध्यान भी आकर्षित किया गया लेकिन घोषणा के 14 वर्ष बाद भी घोषणा कागजो में अटकी पड़ी है।

🔸अस्पताल का पुराना भवन उपयुक्त

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सुझाव दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में उन्नत होकर नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो गया है ऐसे में शिक्षक कालोनी स्थित पुराना अस्पताल भवन खाली पड़ा हो गया है पर्याप्त व सभी सुविधाएं होने से उसमें उपतहसील कार्यालय संचालित किया जा सकता है।

🔸मन्दसौर को संभाग बनाने की मांग को लेकर भी चलाया पोस्टकार्ड अभियान।

कांग्रेसजनों ने मन्दसौर को संभाग बनाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ श्री मोहन यादव को भी पोस्टकार्ड लिखकर पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की।

नगर परिषद पिपलियामंडी के पूर्व अध्यक्ष चौथमल गुप्ता ने कहा कि नीमच एवं मन्दसौर के लोगो को छोटे छोटे कार्यो के लिए उज्जैन जाना आना पड़ता है जिससे समय व धन दोनों बर्बाद होते है ऐसे में मन्दसौर को संभाग का दर्जा शीघ्र से शीघ्र मिलना ही चाहिए।

🔸मन्दसौर को बनायेंगे राजस्व संभाग पिपलिया के साथ ही नारायणगढ़, मल्हारगढ़ व ग्रामीण क्षेत्र में शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान

जिले के मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि मन्दसौर को संभाग बनाने की न्यायोचित मांग को लेकर के नारायणगढ़, मल्हारगढ़ पिपलियामंडी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में इस अभियान को पुरजोर तरीके से चलाकर बड़ी संख्या में पोस्टकार्ड लिखकर मन्दसौर के इस अभियान को ओर तेज किया जाएगा। बुधवार से ही पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि यह राजनीतिक अभियान नहीं क्षेत्र की अरसे पुरानी और न्यायोचित मांग रही है। सबके साथ मिलकर इसे गति देंगे।

इस मौके पर मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, नप के पूर्व अध्यक्ष चौथमल गुप्ता, जिला कांग्रेस के सचिव मुकेश निडर, जिला कांग्रेस सचिव श्रीमती अनिता खोखर, किशनलाल चौहान, महेंद्र गेहलोत, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिल मुलासिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद फरक्या, पूर्व अध्यक्ष विष्णु फरक्या, मंडलम अध्यक्ष द्वय किशोर उणियारा, दिनेश गुप्ता काचरिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, देवेंद्र कराड़ा, विनोद मालवीय जान्याखेड़ी, भेरूलाल पप्पू गुर्जर, सेक्टर अध्यक्ष अनिल गुर्जर, पंकज बोराना, सामाजिक कार्यकर्ता महेश अग्रवाल सहित 111 व्यक्तियों ने पोस्टकार्ड लिखकर अपना समर्थन दिया ओर पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भोपाल भेजे हैं।