Rati Agnihotri बनीं दादी,बेटी के रूप में तनुज विरवानी के घर आई नई खुशियां

74
 Rati Agnihotri

 Rati Agnihotri बनीं दादी,बेटी के रूप में तनुज विरवानी के घर आई नई खुशियां

नुज विरवानी मनोरंजन जगत के एक सक्रिय अभिनेता और मॉडल हैं। उन्हें ‘इनसाइड एज’ में वायु राघवन की भूमिका के लिए जाना जाता है। ये सीरीज साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह ऑल्ट बालाजी के ‘कोड एम’ में भी नजर आ चुके हैं।

इसमें उन्होंने मशहूर टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट के साथ काम किया था। वह इससे पहले सनी लियोन के साथ रोमांचक थ्रिलर ‘वन नाइट स्टैंड’ में भी नजर आ चुके हैं। अभिनय के अलावा वह अपने प्रेम संबंधों को लेकर भी चर्चा में रहे थे। हालांकि, अब इन सब चीजों से आगे बढ़कर वो गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर चुके हैं। बीते मंगलवार को उनके जीवन में नई खुशियों का प्रवेश हुआ है।

953977867dbed004dcb4be2d9a510b0c933546f6ada1a7a21894bc45d2ed329b

अभिनेत्री रति अग्निहोत्री बनीं दादी
तनुज मशहूर अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के बेटे हैं। अब अभिनेत्री के घर में नई खुशियों का प्रवेश हुआ है। अभिनेत्री अब दादी बन गई हैं। दरअसल उनके बेटे तनुज विरवानी की पत्नी तान्या जेकब ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशी से दोनों मां-बेटे खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। शादी के 9 महीने बाद ही उनकी घर में बेटी के रूप में नई खुशियां आई हैं।

24 सितंबर की सुबह हुआ बेटी का जन्म
तान्या ने बीते मंगलवार, 24 सितंबर की सुबह बेटी को जन्म दिया है। मां और नवजात बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। खुद अभिनेता ने इस संबंध में बात करते हुए हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। अभिनेता ने कहा कि यह एक स्मूद और नॉर्मल डिलीवरी थी और सबकुछ बहुत अच्छा से हो गया। हालांकि, तय समय से पांच दिन पहले हीं बच्ची का जन्म हो गया है। बच्ची के जन्म को लेकर अभिनेता काफी नर्वस भी थे, लेकिन सब अच्छे से हो जाने पर उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया है।

बच्ची के नामकरण पर हो रहा है विचार
बताते चलें कि तनुज विरवानी और तान्या जेकब ने दिसंबर 2023 में शादी रचाई थी। अब शादी के नौ महीने के अंदर ही वह पिता भी बन गए हैं। अभिनेता ने बताया है कि फिलहाल तो घर में सभी काफी खुश हैं और उनके माता-पिता को यकीन नहीं हो रहा है कि वो दोनों दादा-दादी बन गए हैं। अभिनेता ने कहा कि फिलहाल इस बात पर विचार चल रहा है कि बेटी का नाम क्या रखा जाएगा।

Deepika Padukone Became a Mother:दीपिका पादुकोण बनीं मां,रणवीर सिंह के घर गूंजी बेटी की किलकारियां