इसके बाद रामलीला को रुकवाया गया, दोनों को अलग किया गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मंच पर राम और रावण के बीच युद्ध चल रहा है। रावण और राम के बीच लड़ाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक वहां मौजूद हैं लेकिन इसी बीच राम और रावण का किरदार निभा रहे कलाकारों के बीच विवाद हो गया और वह मंच पर ही आपस में लड़ने लगे।
राम रावण के बीच सच में हुई लड़ाई
पहले तो लोगों को लगा कि दोनों की लड़ाई स्क्रिप्ट के हिसाब से हो रही है लेकिन कुछ ही देर बाद लोगों को अंदाजा हो गया कि ये लड़ाई स्क्रिप्टेड नहीं बल्कि सच में हो रही है। वहां मौजूद लोग तुरंत बीच बचाव के लिए पहुंचे और ‘राम-रावण’ को अलग किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।