Special Trains for Diwali and Chath Puja: भोपाल मंडल से गुजरेगी 8 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

171
Special Trains for Diwali and Chath Puja

Special Trains for Diwali and Chath Puja: भोपाल मंडल से गुजरेगी 8 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

भोपाल। दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा इस वर्ष 6000 से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये विशेष ट्रेनें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2024 के बीच चलाई जा रही है। हर वर्ष की तरह, इस बार भी त्योहारों के दौरान भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की गई है। विशेष रूप से, भोपाल मंडल से 8 विशेष ट्रेनें गुजरेंगी, जो यात्रियों को राहत प्रदान करेंगी।

त्योहारों के समय, विशेषकर दीवाली और छठ पूजा के दौरान, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों की ओर बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। रेलवे की इस पहल से यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव होगा और वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुँच सकेंगे। इस बार रेलवे ने त्योहारों के दौरान भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है, जिससे लोगों को समय पर यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

Also Read: Explosion in Ordnance Factory : जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, 2 की मौत, 11 घायलों में 2 गंभीर!

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 8 विशेष ट्रेनों के विवरण इस प्रकार हैं:

1.एलटीटी-दानापुर दैनिक विशेष (42 सेवाएँ)

• 01143: एलटीटी मुंबई से प्रस्थान रोजाना 10:30 बजे (22.10.2024 से 11.11.2024), दानापुर पहुँचने का समय अगले दिन 18:45 बजे।
• 01144: दानापुर से प्रस्थान रोजाना 21:30 बजे (23.10.2024 से 12.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुँचने का समय तीसरे दिन 04:50 बजे।
• ठहराव: ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा।

2.सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक विशेष (8 सेवाएँ)

• 01145: सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान हर सोमवार 11:05 बजे (21.10.2024 से 11.11.2024), आसनसोल पहुँचने का समय तीसरे दिन 02:30 बजे।
• 01146: आसनसोल से प्रस्थान हर बुधवार 21:00 बजे (23.10.2024 से 13.11.2024), सीएसएमटी मुंबई पहुँचने का समय तीसरे दिन 08:15 बजे।
• ठहराव: दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, सासाराम, गया, धनबाद।

Also Read: Kissa-A-IPS: IPS Dr Aarti Singh: लिंग भेद से लड़ने के लिए IPS बनी, ‘फ़ोर्ब्स एशिया’ की लिस्ट में शामिल!

3.पुणे-दानापुर दैनिक विशेष (28 सेवाएँ)

• 01205: पुणे से प्रस्थान रोजाना 15:30 बजे (25.10.2024 से 07.11.2024), दानापुर पहुँचने का समय अगले दिन 02:00 बजे।
• 01206: दानापुर से प्रस्थान रोजाना 05:30 बजे (27.10.2024 से 09.11.2024), पुणे पहुँचने का समय अगले दिन 18:15 बजे।
• ठहराव: दौंड, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.।

4.सीएसएमटी-अगरतला साप्ताहिक विशेष (4 सेवाएँ)

• 01065: सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक गुरुवार 11:05 बजे (31.10.2024 और 07.11.2024), अगरतला पहुँचने का समय रविवार 01:10 बजे।
• 01066: अगरतला से प्रस्थान प्रत्येक रविवार 15:10 बजे (03.11.2024 और 10.11.2024), सीएसएमटी मुंबई पहुँचने का समय बुधवार 03:50 बजे।
• ठहराव: दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी और अन्य।

Also Read: भोपाल स्टेशन पर नया प्लेटफार्म बनने से, दिल्ली, बीना से आने वाले ट्रेनों को होगी सहूलियत

5.एलटीटी-मुंबई बनारस साप्ताहिक विशेष (4 सेवाएँ)

• 01053: एलटीटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक बुधवार 12:15 बजे (30.10.2024 और 06.11.2024), बनारस पहुँचने का समय अगले दिन 16:05 बजे।
• 01054: बनारस से प्रस्थान प्रत्येक गुरुवार 20:30 बजे (31.10.2024 और 07.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुँचने का समय अगले दिन 23:55 बजे।
• ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी।

6.एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष (8 सेवाएँ)

• 01009: एलटीटी मुंबई से प्रस्थान हर सोमवार और शनिवार 12:15 बजे (26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024 और 04.11.2024), दानापुर पहुँचने का समय अगले दिन 17:00 बजे।
• 01010: दानापुर से प्रस्थान प्रत्येक मंगलवार और रविवार 18:15 बजे (27.10.2024, 29.10.2024, 03.11.2024 और 05.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुँचने का समय अगले दिन 23:55 बजे।
• ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, बक्सर और आरा।

Also Read: 2 Crore Fraud : इंदौर के भाजयुमो उपाध्यक्ष कपिल गोयल पर 2 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज! 

7.एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष (4 सेवाएँ)

• 01043: एलटीटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक गुरुवार 12:15 बजे (31.10.2024 और 07.11.2024), समस्तीपुर पहुँचने का समय अगले दिन 21:15 बजे।
• 01044: समस्तीपुर से प्रस्थान प्रत्येक शुक्रवार 23:20 बजे (01.11.2024 और 08.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुँचने का समय तीसरे दिन 07:40 बजे।
• ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, आरा, हाजीपुर और अन्य।

8.एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष (4 सेवाएँ)

• 01045: एलटीटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक मंगलवार 12:15 बजे (29.10.2024 और 05.11.2024), प्रयागराज पहुँचने का समय अगले दिन 11:20 बजे।
• 01046: प्रयागराज से प्रस्थान प्रत्येक बुधवार 18:50 बजे (30.10.2024 और 06.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुँचने का समय अगले दिन 16:05 बजे।
• ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी।

Also Read: Lokayukt Trap : नीमच के पटवारी को लोकायुक्त ने 7 हजार रिश्वत लेते पकड़ा!

यात्रियों से अनुरोध

सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन विशेष ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाएं और त्योहारों के दौरान अपनी यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाएं।