तस्वीर में कैप्शन के तौर पर लिखा गया, “एक दिन आपको स्कूल की याद आएगी। (दिनेश दुखी था, क्योंकि वह इस मौके पर मौजूद नहीं था। इसलिए हमने उसे फोटोशॉप के जरिए तस्वीर में शामिल कर लिया।” इस पोस्ट के बाद यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में दिनेश के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा, “दिनेश मैं हूं। मैं दिनेश हूं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “दिनेश भाई बोल रहे होंगे- हम अब आधिकारिक रूप से पांच सितारा रेस्तरां हैं। विराट की समीक्षा के लिए धन्यवाद।”