WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Effigies Burned : BJYM ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पुतले फुंके!

Effigies Burned : BJYM ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पुतले फुंके!

 

Ratlam : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश व्यापी आह्वान पर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर गुरुवार को सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के पुतले जलाए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में पुतला दहन के दौरान नारेबाजी भी की गई। विप्लव जैन ने बताया की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड मनी लांड्रिंग मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इससे जाहिर हो गया है कि कांग्रेस ने दशकों तक संस्थानों, सार्वजनिक धन और राष्ट्रीय विरासत को अपनी निजी संपत्ति समझा। इससे ये भी पता चल गया है कि गांधी परिवार ने कांग्रेस के ढांचे का उपयोग कर निजी धन अर्जित किया और देश की जनता को धोखा दिया है। देश भर में इससे नाराजी हैं।

 

पुतला दहन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, भाजयुमो जिला महामंत्री रविन्द्र पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, सिद्धार्थ कटारिया, जिला मंत्री शुभम चौहान, संजय जाट, राहुल जाधव, कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत, शिवम मूणत, सिद्धार्थ मूणत, प्रतीक विजयवर्गीय, मंडल अध्यक्ष आयुष पडियार, दीपसिंह देवड़ा, जयेश जाजोरिया, राहुल टाक, जेनम जैन, सूरज कुशवाह, राजकुमार भाटी, राहुल पांचाल एवं युवा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें!