WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Rapido Drivers Cheated : मेडिकल इमर्जेन्सी के नाम पर 7 रेपिडो चालकों से 33 हजार की ठगी!

WhatsApp Image 2025 05 02 At 17.43.17

Rapido Drivers Cheated : मेडिकल इमर्जेन्सी के नाम पर 7 रेपिडो चालकों से 33 हजार की ठगी!

फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर वापस रुपए ट्रांसफर करवा लिए! 

Indore  : पुलिस की कोशिशों के बाद भी ठग वारदात करने से बाज नहीं आ रहे। व्यापारी, डॉक्टर, प्रबुद्धजन के बाद रेपिडो चालक भी ठगों के निशाने पर आ गए। साल 2024 में 50 रेपिडो चालकों से 16 लाख 98 हजार, वर्ष 2025 में 7 चालकों के साथ 33 हजार की ठगी की गई। क्राइम ब्रांच ने भी शिकायतों के बाद ठगों के बैंक अकाउंट फ्रीज कर 34% से अधिक राशि आवेदकों को रिफंड कराई है। ठगों ने चालकों को मेडिकल इमरजेंसी बताकर रुपए ट्रांसफर करने का फर्जी स्क्रीनशॉट मैसेज भेजकर वारदात की थी।

आवेदक रोहित (परिवर्तित नाम) ने बताया कि अज्ञात युवक ने ऑनलाइन राइड बुक करके एमवाय हॉस्पिटल बुलाया। फिर कॉल पर कहा कि मेरा दोस्त अंदर एडमिट था, जो डिस्चार्ज हो गया है, उसे हॉस्पिटल से घर लेकर जाना है। ठग ने आवेदक को राइड का एडवांस पेमेंट भेजने का बोलकर 40 रुपए और 7,500 के दो फर्जी डमी मैसेज भेजते हुए कहा कि गलती से 7,500 रुपए सेंड हो गए हैं वो मुझे वापस चाहिए। आवेदक ने जल्दबाजी में डमी मैसेज पर विश्वास कर ठग को ट्रांसफर कर दिए।

पढ़ना जारी रखें

आवेदक प्रवीण (परिवर्तित नाम) ने ठग ने अपोलो हॉस्पिटल बुलाकर कहा कि मेरे पिता भर्ती थे, जो  डिस्चार्ज हो रहे हैं, उन्हें घर ले जाना है। फिर ठग ने एडवांस पेमेंट भेजने का बोलकर 90 रुपए और 9,000 के फर्जी मैसेज भेजे और कहा कि गलती से 9,000 रुपए सेंड हो गए हैं। आवेदक ने 9,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए।

आवेदक अनिल (परिवर्तित नाम) को अरविंदो हॉस्पिटल बुलाया और उसे भी 70 और 7000 रुपए का डमी मैसेज भेजकर वापस पैसे मांगे। आवेदक ने रुपए ट्रांसफर कर दिए।

आवेदक सूर्यप्रकाश (परिवर्तित नाम) को विशेष हॉस्पिटल बुलाकर 55 और 5500 रुपए का डमी मैसेज भेजा। सूर्यप्रकाश ने भी पैसे जमा कर दिए। इसी प्रकार, आवेदक शिवम (परिवर्तित नाम) को विजयनगर बुलाकर कहा कि मेरा फ्रेंड थोड़ी देर में आ रहा है। फिर ठग ने 95 रुपए और 9,500 के डमी मैसेज भेजे। आवेदक ने पैसे जमा करा दिए।