India Pakistan Ceasefire : युद्धविराम के बाद भी पाकिस्तान की हरकत जारी, अब भारत कहां करेगा शिकायत!

क्या भारत युद्धविराम उल्लंघन के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा! 

476

India Pakistan Ceasefire : युद्धविराम के बाद भी पाकिस्तान की हरकत जारी, अब भारत कहां करेगा शिकायत!

New Delhi : अमेरिका के दबाब में पाकिस्तान ने भारत के साथ सैन्य तनाव खत्म करने के लिए युद्धविराम की घोषणा की थी। वो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत के हमलों से पाकिस्तान 86 घंटों में घुटनों पर आ गया था। भारत ने जिस तरह पाकिस्तान पर जवाबी हमले किए, उससे घबराकर उसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी सुलह की गुहार लगाई। लेकिन, युद्धविराम के बाद भी पाकिस्तान ने हमले बंद नहीं किए।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO को फोन कर युद्धविराम की अपील की, जिसके बाद भारत भी इस पर राजी हुआ। लेकिन, युद्धविराम के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने फिर हमले शुरू कर दिए। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम नई बात नहीं है। जब से दोनों देश अलग हुए हैं, पाकिस्तान सीमा रेखा पर कई बार युद्धविराम का उल्लंघन कर चुका है। अगर पाकिस्तान के चरित्र को देखें, तो यह नई बात नहीं है।

ऐसी स्थिति में सवाल उठता है कि पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का उल्लंघन किया, जैसा कि हुआ है तो भारत इसका क्या जवाब देगा! क्या भारत युद्धविराम उल्लंघन के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठा सकता है? सवाल यह भी है कि इसे लेकर कहां शिकायत की जा सकती है? U

युद्धविराम के भी अपने नियम

जब भी दो देशों के बीच युद्धविराम होता है, तो उसके साथ कई नियम लागू होते हैं। दोनों देश आपस में नियम व शर्तें तय करतें और इन्हें मानने के लिए बाध्य होते हैं। जैसे, बॉर्डर पर सैन्य तैनाती घटाना और चिह्नित इलाकों पर गश्त को लेकर भी नियम बनाए जाते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच इस बार युद्धविराम को लेकर क्या नियम तय हुए हैं, यह अभी सामने नहीं आया। हालांकि, दोनों देशों के बीच इस मुद्दे को लेकर 12 मई को बातचीत होने की बात कही गई है, जिसके बाद यह स्पष्ट हो सकता है।

युद्धविराम उल्लंघन की शिकायत संभव 

अगर कोई देश युद्धविराम के नियमों को बार-बार तोड़ता है, तो दूसरा देश इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठा सकता है। भारत ने कई बार पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम उल्लंघन के मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में उठाया है। ऐसे में इस बार भी पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम का उल्लंघन किया गया, तो भारत संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री ऑब्जर्वर ग्रुप के सामने इस मुद्दे को उठा सकता है। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र अपने सदस्य देशों पर कार्रवाई करने का अधिकार रखता है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निहित शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त राष्ट्र ऐसे देश के खिलाफ ठोस कदम उठा सकता है। अब ये भारत पर निर्भर है कि वो पाकिस्तान की हरकत पर क्या कदम उठाएगा।