All India Marathi Businessmen’s Mega Convention : अखिल भारतीय मराठी व्यापारी एसोसिएशन की मांगों को देश की राजधानी में मिला समर्थन!

880

All India Marathi Businessmen’s Mega Convention : अखिल भारतीय मराठी व्यापारी एसोसिएशन की मांगों को देश की राजधानी में मिला समर्थन!

6 लाख मराठी व्यापारियों की समस्या के समाधान हेतु महासम्मेलन आयोजित!

New Delhi : देश की राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार को अखिल भारतीय मराठी व्यापारी एसोसिएशन नेतृत्व में मराठी व्यापारियों का महासम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे। इसके अतिरिक्त समूचे देश भर से मराठी व्यापारी एसोसिएशन के हजारों की संख्या में पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाया।

इस राष्ट्रव्यापी सम्मेलन में पूरे देश के छोटे-बड़े शहरों में व्यापार कर रहें मराठी व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सोना चांदी कारोबार करने वाले ज्वेलर्स मराठी व्यापारी हॉलमार्क सेंटर व्यापारी, कंप्यूटराइज टेस्टिंग व्यापारी, मैन्युफैक्चरिंग व्यापारी एवं सोना चांदी गलाने वाले व्यापारियों ने बरेली से प्रतिष्ठित आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पाटिल नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोलकाता, उपाध्यक्ष अजीत शिंदे जालंधर, पंजाब शंकर पवार साथ ही अखिल भारतीय मराठी व्यापारी एसोसिएशन केदारनाथ भी मौजूद रहे।

बता दें कि अखिल भारतीय मराठी व्यापारी संगठन पूरे देश में 6 लाख व्यापारियों का नेतृत्व करती हैं इन व्यापारियों को आने वाली समस्या के समाधान हेतु केंद्र सरकार को निवेदन किया गया। जिसमें प्रमुखता से व्यापारियों की समस्या के मुद्दे पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार से समस्या का समाधान निकालने हेतु आवेदन दिया जिसमें प्रमुखता से डिमांड की गई की इस व्यापार को सूक्ष्म व लघु उद्योग का दर्जा मिलना चाहिए। इसके साथ ही कालम 411 नया 317 में संशोधन करना व्यापारी हित में अतिआवश्यक हैं इसके साथ ही स्मॉल रिफाइनरी का लाइसेंस भी दिया जाए।

WhatsApp Image 2025 05 12 at 18.19.48 1

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यापारियों की समस्या पर विचार करते हुए केंद्र सरकार से उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन भी दिया। सम्मेलन में व्यापारियों ने दिल्ली में हजारों की संख्या में एकत्र होकर व्यापारी एकता की मिसाल दिखाकर व्यापारियों को न्याय देने का संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से व्यापारियों पर होने वाली परेशानियों से अवगत कराया गया। इस पर ओम बिरला ने पदाधिकारीयों को स्पष्ट किया कि व्यापारियों की समस्याओं में अवश्य मदद करेंगे। कार्यक्रम में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान से पदाधिकारीयों व व्यापारियों ने हिस्सा लेकर महासम्मेलन को सफल बनाया।

मराठी व्यापारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पाटिल ने उपस्थित जनसमुदाय को विश्वास दिलाया कि एसोसिएशन के हित में सदैव तत्पर रहुंगा। सम्मेलन में राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती विजया ताई रहताकर, नितिन वाघमारे आयकर आयुक्त पुणे, सचिन मोटे आयकर आयुक्त मुंबई, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, केंद्रीय मंत्री श्रीमती रक्षा ताई खडसे, महाराष्ट्र भाजपा तेज दरबार, विधायक गोपीचंद पदलकर, दिनेश दुबे, वाणिज्य उद्योग मंत्रालय अध्यक्ष संगठन राष्ट्रीय महासचिव शंकर सेठ पवार, राजाराम देशमुख विश्वास, मुंबई सिद्धिविनायक मंदिर गणेश ईनामदार, हिरण हसले, दिल्ली से गोरख पाटिल, प्रवीण पाटिल, प्रकाश पटेल, केरल से अध्यक्ष संजय निगम, शरद दादा पाटिल, मध्य प्रदेश से अध्यक्ष श्रीकांत देशमुख, दीपक पाल, कोलकाता से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदि शिंदे, महासचिव राम चौहान, बालु रहंग, प्रदीप गायकवाड, शिवजी दयाल, मध्य प्रदेश से नरेंद्र कुमार झंडा, हरियाणा अध्यक्ष हरिदास पाटिल, कर्नाटक अध्यक्ष भवन कोटक महाराज, अध्यक्ष साहिल देवकर उत्तराखंड, अध्यक्ष सुरेश गायकवाड राजस्थान, वैभव पाटील असम, अध्यक्ष सुभाष बाबा, पंजाब अध्यक्ष सचिन पाटील, प्रवक्ता पतंग सूर्यवंशी हैदराबाद, विनोद पवार तेलंगाना अध्यक्ष, अजय सेठ अर्जुन सिकंदराबाद, धनराज भोंसले, अभिजीत पवार आदि लोगों ने सम्मेलन में आए सभी व्यापारियों का सम्मान किया। इसके साथ ही व्यापार क्षेत्र में उपकरण और प्रगति संबंधी जानकारियां दी गई।

इस सफल महासम्मेलन को लेकर अखिल भारतीय मराठी व्यापारी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पाटील, राष्ट्रीय महासचिव शंकर पवार, राष्ट्रीय सलाहकार दिपक फालके तथा राष्ट्रीय संचालक नन्दकुमार झंजे ने देशभर के मराठी एसोसिएशन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया!