WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Dress Code in Assembly : विधानसभा के 42 अधिकारी और कर्मचारी अब ड्रेस कोड में दिखेंगे! 

'वेल ऑफ द हाउस' में सभी एक ड्रेस में होंगे, विधानसभा सचिवालय ड्रेस सिलवाएगा!  

Dress Code in Assembly : विधानसभा के 42 अधिकारी और कर्मचारी अब ड्रेस कोड में दिखेंगे! 

Bhopal : विधानसभा सत्र के दौरान अब विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी सदन में अब ड्रेस कोड में दिखाई देंगे। इसका कलर कैसा होगा, अभी यह तय किया होना बाकी है। लेकिन, विधानसभा सचिवालय ने 37 पुरुष और 5 महिला अधिकारी, कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का फैसला फ़ाइनल हो गया।

सदन के ‘वेल ऑफ द हाउस’ में बैठने वाले 37 पुरुषों को शर्ट-पैंट और महिलाओं को एक रंग की साड़ी, ब्लाउज दिए जाएंगे। इसके साथ ही इन सभी 42 अधिकारी कर्मचारी को समर जैकेट और बंद गले का कोट भी तैयार कराकर दिया जाएगा। विधानसभा के सदन में ‘वेल ऑफ द हाउस’ में बैठने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए रेमंड्स की यूनिफॉर्म और साड़ी खरीदने के लिए नियम बनाए हैं।

अधिकारियों और कर्मचारियों के ड्रेस कोड का जो कपड़ा लिया जाएगा और उसकी सिलाई पर जो खर्च आएगा उसका पूरा खर्च विधानसभा उठाएगी। विधानसभा सचिवालय ने कहा है कि इसके लिए जिस कंपनी को ठेका दिया जाएगा, उसके टेलर कर्मचारियों और अधिकारियों के यूनिफॉर्म की नाप लेने विधानसभा पहुंचकर नाप लेंगे। यूनिफॉर्म की नाप लेने के बाद 21 दिन में यूनिफॉर्म बनाकर देना होगी। ऐसा नहीं किया तो अमानत राशि राजसात की जा सकेगी।

इसके लिए 10 जून को दोपहर तक टेंडर ऑफर बुलाए गए हैं। इसी दिन टेंडर डालने वालों की मौजूदगी में टेंडर खोले जाएंगे। यूनिफॉर्म के लिए जो व्यवस्था तय हुई है उसमें एक कर्मचारी अधिकारी दो यूनिफॉर्म दी जाएगी। इसके साथ ही इन्हें एक समर जैकेट, बंद गले का कोट भी विधानसभा सचिवालय द्वारा सिलवाकर दिया जाएगा।