मुख्यमंत्री डॉ यादव और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने 30 एकड़ क्षेत्र में फैले 38 करोड लागत के PM श्री जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट का किया लोकार्पण

सांदीपनी स्कूल एवं नवोदय विद्यालय के प्रारंभ होने से क्षेत्र में शिक्षा के नए कीर्तिमान स्थापित होगें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

675

मुख्यमंत्री डॉ यादव और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने 30 एकड़ क्षेत्र में फैले 38 करोड लागत के PM श्री जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट का किया लोकार्पण

Ratlam : जिले के आलोट में लगभग 30 एकड़ क्षेत्रफल में 38.4 करोड़ लागत से बने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय-2 आलोट, रतलाम एवं छात्रावास और स्टाफ क्वार्टरो का लोकार्पण केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने किया!

IMG 20250606 WA0141

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन रतलाम जिले के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज जिले को दो सौगातें मिली है। आलोट में नवोदय विद्यालय के साथ ही सांदीपनी आश्रम भवन का लोकार्पण भी किया गया है जो की शिक्षा के क्षे़त्र में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। मध्यप्रदेश में शासकीय विद्यालयों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहें है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोतर प्रगति कर रहा हैं। शैक्षणिक सत्र 2025 में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में निजी स्कूलों के बजाए शासकीय स्कूल के बच्चों ने ज्यादा अच्छा प्रर्दशन किया है। नीट, जेईई जैसी परीक्षाओं में भी सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कोई कमी नही छोड़ी जाएगी। जवाहर नवोदय विद्यालय से मुख्य मार्ग से जोडने वाली सडक कच्ची होने से विद्यार्थियों को आने जाने में असुविधा होती होगी, विद्यार्थियों को कोई असुविधा न हो इसलिए विद्यालय को मुख्यमार्ग से जोडने वाले मार्ग को पक्का बनाया जाएगा।

IMG 20250606 WA0142

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अन्य क्षेत्रों में भी विकास के कार्य कर रही हैं। 2003 के बाद सिंचाई के लिए भी कई परियोजनाएं क्रियान्वित की गई। प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी विजन के तहत नदी जोड़ो अभियान की शुरूआत हुई हैं। राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की बेहतरी के लिए पार्वती-चंबल-कालीसिंध नदी जोडों परियोजना स्वीकृत की गई। केन्द्र सरकार द्वारा 70 हजार करोड़ की राशि केन-बेतवा-कालीसिंध परियोजना के लिए स्वीकृत की गई। जिससे प्रदेश के कई गांव को पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में मध्यप्रदेश मे लगभग 35 लाख हैक्टेयर में सिंचाई हो रही हैं। किसानों को विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोलर पम्प देने की योजना है, जिससे किसानों को बिजली बिल से मुक्ति मिलेंगी। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहें है। मध्यप्रदेश देश में पर्यटन के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर आ गया है। आलोट में भी क्षिप्रा-चंबल नदी संगम स्थल पर पर्यटन का विकास किया जाएगा। जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढेंगे।

IMG 20250606 WA0144

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रतलाम जिले के आलोट में यह दूसरा नवोदय विद्यालय प्रारंभ हुआ है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर युवाओं को रोजगार मूलक शिक्षा देने में जवाहर नवोदय विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालय महत्वपूर्ण योगदान कर रहे है। ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चे नवोदय विद्यालयों में अध्ययन कर जेईई, नीट जैसी परीक्षाएं पास कर उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए महाविद्यालय में प्रवेश ले रहे है। लगभग 1 करोड़ 53 लाख बच्चें मध्यप्रदेश के विद्यालयों मे अध्ययनरत हैं। राज्य एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से इन विद्यालयों में एआई की पढ़ाई भी प्रारंभ की गई है। स्कूल हमारे भारतीय समाज को मजबूत बनाते है। मध्यप्रदेश की नई पीढ़ी को सशक्त कर मध्यप्रदेश को विकसित किया जाएगा। विद्यार्थी ही भविष्य के विकास की आधारशीला है। इसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

IMG 20250606 WA0143

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि यह नवोदय विद्यालय रतलाम में दूसरा है पहला विद्यालय कालूखेडा में स्थित है। नवोदय विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालय और उत्कृष्ट विद्यालय पूरे देश में विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं नैतिक विकास कर रहें है। शिक्षा ही सामाजिक एवं आर्थिक विकास का आधार है। भारत में साक्षरता दर निरंतर बढ़ रही है। जिसमें नवोदय विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालयों का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग एवं कैबीनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिल फिरोजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधायक आलोट डॉ. चिंतामणि मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, शंभुलाल चन्द्रवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना कुंवर कालुसिंह परिहार, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता विमल कुमार जैन, प्रशासनिक अधिकारियों में डीआईजी मनोज सिंह, कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। स्कूल प्रशासन द्वारा पारंपरिक पगड़ी ,साल एवं पारंपरिक पेन्टिग भेंटकर मुख्यमंत्री एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत भाषण संजय कुमार सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का आभार राजेश लखानी आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति द्वारा माना गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं अतिथियों द्वारा छात्रावास एवं स्कूल भवनों का निरीक्षण भी किया गया!