Conspiracy to Kill Fake Sonam : राजा की हत्या के बाद एक नकली सोनम को भी मारने की साजिश रची गई, जानिए, आखिर क्यों! 

पुलिस की पूछताछ में राज कुशवाह ने कई राज खोले, पुलिस को वही मास्टर माइंड लगा! 

1446

Conspiracy to Kill Fake Sonam : राजा की हत्या के बाद एक नकली सोनम को भी मारने की साजिश रची गई, जानिए, आखिर क्यों!    

Indore : राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब शिलांग पुलिस के एक सीनियर पुलिस अफसर ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने कई चौंकाने वाली बातें कही। उनका कहना है, कि राजा रघुवंशी की हत्या करने वाले आरोपियों ने सोनम रघुवंशी की हत्या की भी साजिश रची थी। सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाह ने एक अन्य महिला की हत्या की साजिश रची थी, ताकि उसे सोनम की लाश के तौर पर पेश कर दे। इस बीच, सोनम कुछ दिन छुपकर रहने के बाद आराम से जिंदगी बसर करती। हालांकि, राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने वालों का यह प्लान फेल हो गया।

इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में राज कुशवाह मुख्‍य साजिशकर्ता था। राजा रघुवंशी की पत्नी और राज की कथित प्रेमिका सोनम इस वीभत्‍स मामले में सहायक की भूमिका में थी। पूरे देश को हिलाकर रखने वाले इस मामले में सोनम, राजा कुशवाहा समेत तीन सुपारी किलर्स पुलिस की हिरासत में हैं। कोर्ट ने सभी आरोपियों को बुधवार को 8 दिन की हिरासत में भेजा और अब इन सबसे पूछताछ चल रही है। ये जानकारी उसी पूछताछ में सामने आई।


 Sonam’s Real Love is Someone Else : सोनम की असल मोहब्बत तो कोई और है, राज कुशवाह का तो उसने इस्तेमाल किया!


ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के बारे में सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कांड का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा था, सोनम रघुवंशी बस उसके सहायक की भूमिका में थी। राज एक अन्य महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को इस कदर जलाने की प्लानिंग की गई थी कि उसकी पहचान मुमकिन न हो सके।

इसके बाद उस शव को सोनम का बताकर दुनिया के सामने पेश किया जाता। इस तरह पुलिस भी गुमराह हो जाती. उधर, कुछ दिन छुपकर रहने के बाद सोनम आराम से अपने कथित प्रेमी राज के साथ जिंदगी बिताती। एसपी विवेक सिएम ने बताया कि आरोपियों की यह साजिश सिरे नहीं चढ़ सकी और उससे पहले ही सबकी पोल-पट्टी खुल गई।

राजा रघुवंशी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए सोनम, राज और तीन अन्य आरोपियों से पूछताछ के पहले दिन उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह बुर्का पहनकर मेघालय से भागी थी। बाद में टैक्सी, बस और ट्रेन जैसे साधनों का उपयोग कर इंदौर पहुंची। एसपी ने बताया कि राजा को खत्म करने की साजिश 11 मई को सोनम के साथ उसकी शादी से कुछ समय पहले इंदौर में रची गई थी। इसका मास्टरमाइंड राज है, जबकि सोनम ने साजिश के लिए सहमति जताई थी।

 

राजा को गुवाहाटी में मारने का भी प्लान किया

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि एक साजिश लोगों को यह विश्वास दिलाने की थी कि वह (सोनम) नदी में बह गई। दूसरी योजना किसी भी महिला की हत्या करने, शव को जलाने और यह दावा करने की थी कि यह सोनम की लाश है। एसपी ने बताया कि हालांकि कोई भी योजना सफल नहीं हुई। 19 मई को नवविवाहित जोड़े के असम पहुंचने से कुछ दिन पहले ही राज और अन्य तीन आरोपी आए और उन्होंने शुरू में राजा को गुवाहाटी में कहीं खत्म करने की साजिश रची थी।

अधिकारी ने कहा कि जब किसी कारण से यह प्लान काम नहीं आया, तो सोनम ने शिलॉन्‍ग और सोहरा जाने की योजना बनाई और आपसी सहमति के अनुसार सभी नोंगरियाट में मिले। एसपी विवेक सिएम ने कहा कि वेई सॉडोंग फॉल्स के लिए एक साथ निकले और वहां तीनों ने असम में खरीदे गए चाकू से राजा पर हमला किया।

23 मई को दोपहर 2 बजे से 2.18 बजे के बीच सोनम के सामने उसकी हत्या कर दी और शव को एक खाई में फेंक दिया। सोनम ने आकाश को रेनकोट दे दिया, क्योंकि उसकी शर्ट पर खून के धब्बे थे। वे स्कूटर पर वेई सॉडोंग झरना से चले गए और आकाश ने बाद में रेनकोट फेंक दिया। क्योंकि, उस पर भी खून के धब्बे थे. एसपी ने बताया कि उन्होंने सोनम और राजा द्वारा किराए पर लिया गया दोपहिया वाहन भी एक जगह छोड़ दिया था।