Hooliganism of MNS : मराठी नहीं बोलने पर MNS कार्यकर्ताओं ने मीरा रोड पर एक दुकानदार को पीटा!

मुख्यमंत्री ने कहा था कि मराठी का सम्मान हो, लेकिन जो कानून तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी!

352

Hooliganism of MNS : मराठी नहीं बोलने पर MNS कार्यकर्ताओं ने मीरा रोड पर एक दुकानदार को पीटा!

Mumbai : हिंदी बनाम मराठी के बीच छिड़े राजनीतिक घमासान के बीच मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी सामने आई। मीरा रोड पर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने देर रात फास्ट फूड दुकान के एक कर्मचारी को मराठी नहीं बोलने पर पीटा और उसे थप्पड़ जड़ दिए।

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया। घटना सोमवार की रात की है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी मनसे के कार्यकर्ताओं ने हिंदी बोलने पर उत्तर भारतीयों की पिटाई की थी।। वीडियो में मराठी नहीं बोलने पर मनसे के दो कार्यकर्ता एक व्यक्ति को पीठ रहे हैं। यह ऐसे वक्त हुआ है, जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे समेत विपक्ष के दबाव में हिंदी को स्कूलों में तीसरी भाषा बनाने का शासन आदेश रद्द किया है।

पहले भी हुई ऐसी घटनाएं 

मराठी की जगह पर हिंदी बोलने पर मुंबई में पिटाई का यह पहला मामला नहीं है। मनसे कार्यकर्ताओं इससे पहले कई जगह गुंडागर्दी कर चुके हैं। हालांकि, तब मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि मराठी का सम्मान होना चाहिए, लेकिन कानून तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मीरा रोड पर यह घटना ऐसे वक्त पर सामने आई है जब उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोनों ने साथ आकर महाराष्ट्र सरकार को हिंदी अनिवार्यता के आदेश को रद्द करने पर विवश किया है। के

इस घटना से दहशत का माहौल

दोनों ठाकरे भाई पांच जुलाई को विजय रैली निकालने जा रहे हैं। इसमें शिंदे और पवार गुट के कई नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। मीरा रोड पर सरेआम हिंदी भाषी की पिटाई ने डर का माहौल खड़ा कर दिया है। अभी इस मामले में पुलिस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज हुआ या नहीं, इसका भी खुलासा नहीं हुआ।