Underbridge Collapsed : सागर के जरुआ खेड़ा रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन अंडरब्रिज धंसा, दो मृत, कई दबे

रेल गुजरने के बाद रात साढ़े 9 बजे अंडरब्रिज धंसा

900

Sagar : सागर रेल खंड के बिना मार्ग पर जरूआ खेड़ा के पास एक निर्माणाधीन Under Bridge धसने से दो रेल कर्मचारियों (Railway Workers) की मौत हो गई। दुर्घटना में कुछ अन्य मजदूर मिट्टी धंसकने से दब गए, जिन्हें निकाल लिया गया। हादसे के बाद बीना-कटनी रेल मार्ग घंटो प्रभावित हुआ। घटनास्थल पर रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए थे।

सागर कलेक्टर दीपक आर्य के मुताबिक, सुमरेरी में रेलवे ट्रैक के अंडर ब्रिज के निर्माण के दौरान मिट्टी धसने से मौक़े पर 2 रेलवे कर्मचारियों की मृत्यु हुई। 3 तीन श्रमिकों को चोट आई। घायलों की स्थिति सामान्य एवं ख़तरे से बाहर है। मौक़े से राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया गया। ट्रैक का रेस्टोरेंशन किया जा रहा है। पुलिस भी प्रकरण दर्ज कर जाँच कर रही है

सागर में पश्चिम मध्य रेलवे के निर्माणाधीन अंडर ब्रिज की मिट्टी धंस गई थी। रात 12.30 बजे तक रेस्क्यू कर मलबे में दबे 3 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। यह हादसा सुमरेरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक क्रमांक 10-B पर निर्माणाधीन अंडर ब्रिज पर हुआ। सुमरेरी रेलवे के पास गढ़ौला जागीर समेत कई ग्रामों को जोड़ने के लिए रेलवे फाटक क्रमांक – 10 बी पर अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे ट्रैक से ट्रेन गुजरी तो अचानक अंडर ब्रिज की मिट्टी धंस गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर और रेलवे कर्मचारी दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई

इस हादसे में सुखराम अहिरवार और आरएस मीणा की मौत हो गई। आरएस मीणा सेक्शन इंजीनियर और सवाई माधौपुर राजस्थान के रहने वाले थे। जबकि, इंजीनियर सुखराम अहिरवार कटनी जिले के रहने वाले थे। घटना में घायल दीपक, देवेंद्र और शेरसिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।है।