
पढ़ना जारी रखें
उसी दौरान दूसरी फरियादी कविता अहिरवार अपने बेटे के साथ वहां से गुजरी। आरोपियों को मारपीट करते देख उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने कविता के साथ भी विवाद शुरू कर दिया और पथराव कर दिया। एक बदमाश उसी दौरान कहीं से तलवार लेकर आ गया और उसने वहां खड़ी अंकित शुक्ला की मोटरसाइकिल पर तलवार मारकर तोड़फोड़ की। वहीं पास में रहने वाले क्रांति वाजपेई के घर में घुसकर भी जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। वारदात से नाराज इलाके के लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा।