
Transfers in Excise Department : आबकारी विभाग के 25 सहायक जिला आबकारी अधिकारी और 4 जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले!
Bhopal : मध्यप्रदेश शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने गुरुवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए आबकारी विभाग के अधिकारियों के तबादले किए। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 29 अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई पदस्थापना दी गई। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
25 सहायक जिला आबकारी अधिकारी और 4 जिला आबकारी अधिकारियों का तबादला किया गया। यह आदेश आदेश उप सचिव वंदना शर्मा द्वारा जारी किए गए। कई अधिकारियों को विदेशी मदिरा भंडारण की जिम्मेदारी दी गई। इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कई जिलों में इस फेरबदल से प्रभाव पड़ा।
पहले आदेश में 25 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के तबादला आदेश हैं। सहायक जिला आबकारी अधिकारियों को नई जगह पदस्थ किया गया है। इनमें इंदौर, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, जबलपुर, सागर, कटनी, रायसेन, धार और शिवपुरी जिले प्रमुख हैं। कई अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी, विदेशी मदिरा भंडारण की जिम्मेदारी दी गई।

दूसरे आदेश में 4 जिला आबकारी अधिकारियों का तबादला किया गया। इन जिला आबकारी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई। इनमें बालाघाट, सिवनी, शाजापुर और रीवा के अधिकारी शामिल हैं। इन्हें कार्यालय प्रभारी संयुक्त आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है।





