Executive Engineer जी.के. जायसवाल हुए सेवानिवृत्त!

महापौर प्रहलाद पटेल ने जायसवाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की!

866

Executive Engineer जी.के. जायसवाल हुए सेवानिवृत्त!

 

Ratlam : नगर निगम के कार्यपालन यंत्री जी.के. जायवाल की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित सेवानिवृत्ती कार्यक्रम में उन्हें भाव-भीनी विदाई दी गई।

IMG 20250830 WA0016

महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में जी.के. जायसवाल द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जी.के. जायवाल को साफा बांधकर व शाल-श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया।

IMG 20250830 WA0017

मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, हेमन्त राहौरी, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, भाजपा पार्षद दल सचेतक हितेश कामरेड, पार्षद परमानन्द योगी, शक्तिसिंह राठौर, योगेश पापटवाल, वहीद शैरानी, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती निशा सोमानी, पूर्व महापौर परिशद सदस्य पवन सोमानी, पूर्व पार्षद सुदीप पटेल, जाकिर रावटीवाला, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, राजेश माहेश्वरी, उपायुक्त करूणेष दण्डोतिया, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, अनवर कुरेशी, राहूल जाखड़, सहायक यंत्री सुहाष पंडित, स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवांर, कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल, निज सहायक सुभाष गोयल, उपयंत्री राजेष पाटीदार, मनीष तिवारी, विनोद पाटीदार, शिवम् गुप्ता, ब्रजेश कुशवाह, श्रीमती दीक्षा तिवारी, अनमोल निर्मल, पूर्व कार्यपालन यंत्री एसएस. राजावत एवं कर्मचारियों ने जी.के. जायसवाल का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। संचालन गोपाल झालीवाल व आभार कार्यपालन यंत्री अनवर कुरेशी ने माना।