Mahaaryaman Scindia बने मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) के नए अध्यक्ष, ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूरा MPCA सदस्य मंडल मौजूद

934
Mahaaryaman Scindia

Mahaaryaman Scindia बने मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) के नए अध्यक्ष, ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूरा MPCA सदस्य मंडल मौजूद

इंदौर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया को MPCA का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है, जिससे सिंधिया परिवार की क्रिकेट प्रशासन में तीसरी पीढ़ी ने कमान संभाली। पदभार ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व अध्यक्ष और MPCA के सभी सदस्य मौजूद थे।

IMG 20250902 WA0137

मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ(MPCA) के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्ष, 29 वर्षीय महानआर्यमन सिंधिया ने 2 सितंबर 2025 को इंदौर में आयोजित MPCA की वार्षिक सामान्य सभा (AGM) में पदभार ग्रहण किया। केंद्रीय मंत्री और पूर्व अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन ने इस पद को निर्विरोध रूप से संभाला, जिससे सिंधिया परिवार की प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रशासन पर गहरी पकड़ कायम रही।

IMG 20250902 WA0136

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, MPCA के निवर्तमान अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर और संघ के अन्य सभी सदस्य मौजूद थे। MPCA के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रोहित पंडित के अनुसार, पूरे संगठन की नई कार्यकारिणी भी सर्वसम्मति से चुनी गई है। इसमें विनीत सेठिया उपाध्यक्ष, सुधीर असनानी सचिव, अरुंधति किरकिरे संयुक्त सचिव, और संजीव दुआ कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।

महाआर्यमन सिंधिया पिछले कुछ वर्षों से क्रिकेट प्रशासन में सक्रिय रहे हैं। वे ग्वालियर संभाग क्रिकेट संघ (GDCА) के उपाध्यक्ष हैं और मध्य प्रदेश की टी-20 क्रिकेट लीग ‘मध्य प्रदेश लीग (MPL)’ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने 2024 में अपने गृह नगर ग्वालियर से MPL की शुरुआत की थी।

महाआर्यमन के नेतृत्व में MPCA को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद जताई गई है, खासकर उन्होंने छोटे जिलों की क्रिकेट प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा है।

प्रभारी मंत्री सिलावट एवं GDCA के उपाध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने मेले में लिया चाट पकौड़ी का आनंद