Indore Weather : अब इंदौर का मौसम गरमाने लगा, कल से फिर ठंड

मौसम में बदलाव और तापमान बढ़ने से हल्की उमस

810

Indore : लंबे समय तक ठंडी हवाएं झेलने के बाद अब शहर का तापमान (City ​​Temperature) धीरे-धीरे बढ़ने लगा। इससे मौसम में बदलाव (Change in Weather) महसूस होने लगा। तापमान शनिवार से बढ़ा, जो सोमवार को सामान्य स्तर पर आ गया। सर्दी बेअसर रही और लोगों को हल्की गर्मी महसूस की। तीन दिन ऐसा मौसम रहने की संभावना जताई है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 18 फरवरी के बाद ठंड फिर लौट सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) में भी परिवर्तन का असर दिखाई देने लगा। लोगों को कुछ समय के लिए ठंड से निजात मिली, पर मौसम बदलने वाला है। एरोड्रम स्थित मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस था। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था।

एग्रीकल्चर कॉलेज के मौसम केंद्र (Agriculture College Meteorological Station) के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस (सामान्य) तथा रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान हवा की दिशा पूर्वी रही। मंगलवार सुबह भी मौसम खुश्क था। दोपहर 12 बजे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था, जिससे ठंड महसूस नहीं हुई। अब मौसम में बदलाव और तापमान बढ़ने से हल्की उमस होने लगी है।

मौसम विभाग ने दो दिन पहले दिन का पारा 28-29 डिग्री की संभावना जताई थी। लेकिन, अब जिस प्रकार मौसम का मिजाज बदला (Weather Change) है, उसे देखते हुए तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके बाद 18 फरवरी के बाद मौसम में परिवर्तन होगा और दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी और फिर ठंड लौटेगी।

एक हफ्ते का तापमान

9 फरवरी को दिन का तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और रात का 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 10 फरवरी को क्रमशः 24.1 डिग्री और 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 फरवरी को 23.1 और 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 12 फरवरी को 26.1 और 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 13 फरवरी को 27.2 और 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 14 फरवरी को दिन का तापमान 28.8 और रात का 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 15 फ़रवरी को भी इंदौर का तापमान बढ़ा रहा।