मातृभाषा लघुकथा मन्थन 2025 : सुप्रसिद्ध साहित्यकार सूर्यकान्त नागर व प्रताप सिंह सोढ़ी होंगे जीवन गौरव सम्मान से सम्मानित

918

 मातृभाषा लघुकथा मन्थन 2025 : सुप्रसिद्ध साहित्यकार सूर्यकान्त          नागर व प्रताप सिंह सोढ़ी होंगे जीवन गौरव सम्मान से सम्मानित

         नए युग के विमर्श के साथ प्रदेशभर से आए लघुकथाकार करेंगे लघुकथा पाठ

इन्दौर। हिन्दी और उसकी विधाओं के प्रचार के लिए कार्यरत मातृभाषा उन्नयन संस्थान हिन्दी महोत्सव 2025 के अन्तर्गत शुक्रवार को प्रेस क्लब में दिनाक 12 सितम्बर को  दोपहर 2 बजे से लघुकथा मन्थन 2025 का आयोजन कर रहा है।

हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मन्थन तीन सत्रों में सम्पन्न होगा, जिसमें विमर्श, सम्मान, लघुकथा पाठ एवं लोकार्पण होगा।
आयोजक संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने बताया कि ‘आयोजन के उद्घाटन सत्र में ‘सामाजिक चेतना के प्रसार में लघुकथाओं की भूमिका’ विषय पर सुप्रसिद्ध साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय की अध्यक्षता में विनय पिंगले के मुख्य आतिथ्य में विमर्श होगा, जिसमें भोपाल से वरिष्ठ कहानीकार डॉ  स्वाति तिवारी का विशिष्ट आतिथ्य रहेगा। इसी सत्र में सुप्रसिद्ध साहित्यकार सूर्यकान्त नागर व प्रताप सिंह सोढ़ी को जीवन गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 09 11 at 17.24.19

दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि भोपाल से वरिष्ठ लघुकथाकार कान्ता रॉय व अध्यक्षता डॉ. पद्मा सिंह व सह आचार्य डॉ. मौसमी परिहार सीमा व्यास जी के विशिष्ट आतिथ्य में ‘रील युग में लघुकथाओं की व्यावसायिकता एवं शोध आयाम’ पर विमर्श होगा।
तृतीय सत्र में इन्दौर के लोकप्रिय सांसद शंकर लालवानी के मुख्य आतिथ्य, भोपाल के साहित्यकार घनश्याम मैथिल ‘अमृत’ की अध्यक्षता व इन्दौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी का विशिष्ट आतिथ्य रहेगा।
इस सत्र में चयनित लघुकथाकार अपनी लघुकथा का पाठ करेंगे एवं प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा। सत्रों का संचालन अखिलेश राव करेंगे।’

आयोजन में पंचौली रेस्टोरेंट, मातृभाषा डॉट कॉम व संस्मय प्रकाशन का सहयोग रहेगा। यह आयोजन खुला एवं निःशुल्क है, बतौर श्रोता सभी आमंत्रित हैं।