WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Dr Sudam Khade: 2006 बैच के IAS अधिकारी सुदाम खाड़े ने इंदौर संभाग के कमिश्नर का कार्यभार ग्रहण किया 

IAS Dr Sudam Khade: 2006 बैच के IAS अधिकारी सुदाम खाड़े ने इंदौर संभाग के कमिश्नर का कार्यभार ग्रहण किया 

इंदौर: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2006 बैच के IAS अधिकारी सुदाम खाड़े ने आज इंदौर में इंदौर संभाग के कमिश्नर का कार्यभार ग्रहण किया।

श्री खड़े इसके पूर्व भोपाल में जनसंपर्क आयुक्त और सचिव के पद पर कार्यरत थे। वह मध्य प्रदेश माध्यम के प्रबंध संचालक भी थे।

IMG 20250911 WA0148

सुदाम खाड़े इसके पूर्व राज्य शासन के महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वे भोपाल कलेक्टर भी रहे हैं। मध्य प्रदेश में उनकी गिनती परिणाम देने वाले अधिकारियों में होती है।

IMG 20250911 WA0147

बता दें कि सुदाम खाड़े को IAS अधिकारी दीपक सिंह के स्थान पर पदस्थ किया गया है। राज्य शासन ने दीपक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग में सचिव पदस्थ किया है। दीपक सिंह 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।