BCLL का नया पैंतरा: बसें शहर में हैं नही और मेट्रो स्टेशनों के पास बस स्टाप देने की जुगत

214

BCLL का नया पैंतरा: बसें शहर में हैं नही और मेट्रो स्टेशनों के पास बस स्टाप देने की जुगत

भोपाल। राजधानी में BCLL की भी अलग ही वर्किंग है। शहर में लो फ्लोर बसें खत्म होती जा रही है और इस समय रूट पर केवल 80 बसें चल रही हैं लेकिन उसकी तरफ ध्यान न देकर उसने मेट्रो की टाइमिंग से मैच करने के लिये मेट्रो स्टेशनों के पास बस स्टाप देने की बात कही है।

BCLL ने अपनी बसों की टाइमिंग मेट्रो ट्रेन के समय के अनुसार तय करेगी। मेट्रो ट्रेन का जो समय स्टेशन पर पहुंचने का होगा, उसी के मुताबिक बस का टाइम होगा। इससे ट्रेन को पकड़ने वाले और ट्रेन से उतरने वाले लो-फ्लोर बस को पकड़ सकेंगे।

*केवल छह रूटों पर बसें*

हकीकत यह है एक समय शहर की बड़ी आबादी को राहत देने वाली ये बसें आज सड़कों से गायब होती जा रही हैं। करीब 10 प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया है जबकि चालू रूटों पर भी बसों की संख्या बेहद सीमित हो चुकी है। इससे बीसीएलएल की बस सेवाएं सीमित हो गई हैं। फिलहाल केवल छह रूटों पर ही बसें संचालित हो रही हैं। जिस कारण शहर के अधिकांश लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इसके साथ साथ आइएसबीटी बस स्टैंण्ड पर करोड़ों की लागत से खरीदी गई बसें जंग खा रही है।

*क्या है BCLL की नई योजना*

भोपाल में मुंबई की लोकल ट्रेन से जिस तरह बेस्ट बसें की तर्ज पर लो-फ्लोर बसें मेट्रो स्टेशन से जोड़ी जाएंगी। इसके लिए बीसीएलएल ने मेट्रो कंपनी से सभी स्टेशनों की लोकेशन ले ली है। मेट्रो स्टेशन को बसों के माध्यम से प्रमुख अस्पताल, रेलवे स्टेशन और महत्वपूर्ण शैक्षिक संस्थानों से जोड़ा जाएगा। इससे शहर में कहीं भी आने-जाने की कनेक्टिविटी अच्छी हो सकेगी। सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और प्रदूषण को भी कम करने में मदद मिलेगी। लेकिन यह सब कागजों पर ही अच्छा लग रहा है।

जिन रूटों पर बसें चल रही हैं वहां अभी मेट्रो नहीं

राजधानी में इस समय जिन रूटों पर लो फ्लोर बसें चल रही हैं वहां पर मेट्रो का मूवमेंट नहीं है। इस समय नेहरू नगर से कटारा हिल्स , बैरागढ़ चीचली से करोंद पर, चिरायु अस्पताल से अवधपुरी, गांधीनगर से मंडीदीप, कोकता से नीलबड़ और चिरायु से एम्स पर सीमित बसें चल रही हैं। जबकि बाकी शहर के 10 रूटों पर चलने वाली बसें गायब हैं। जबकि मेट्रो के लोकापर्ण के बाद सुभाष नगर से एम्स तक ही मेट्रो के चलने की उम्मीद है। पर इस रूट पर फिलहाल कोई बस नहीं है।