कलेक्टरों के तबादले अब कलेक्टर-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस के बाद 

2984
CG News
Shortage of IAS Officers

कलेक्टरों के तबादले अब कलेक्टर-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस के बाद 

 

मध्य प्रदेश में बहुप्रतीक्षित IAS अधिकारियों विशेष कर कलेक्टरों की बड़ी तबादला सूची के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब यह सूची दशहरे के बाद होने वाली कलेक्टर कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस के बाद कभी भी आ सकती है।

पता चला है कि खाद वितरण में लापरवाही और अन्य कारणों से मुख्यमंत्री सीधी, रीवा, भिंड सहित कुछ जिलों के कलेक्टरों से नाराज है जिनका तबादला होना निश्चित बताया जा रहा है। वैसे मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के बीच चर्चा होकर सूची तैयार है और दशहरे के बाद कभी भी जारी हो सकती है जिनमें एक दर्जन कलेक्टरों के साथ ही तीन संभाग के कमिश्नर भी प्रभावित हो सकते हैं।

बता दे की त्यौहारी मौसम के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान राज्य सरकार का सर्वोच्च प्राथमिकता का अभियान है और इस अभियान को सफल बनाने की जवाबदारी कलेक्टरों को दी गई है। इसी अभियान के बाद मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्टर – कमिश्नर कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाना है। माना जा सकता है कि इस कांफ्रेंस में कलेक्टरों के कार्यों का आकलन किया जाएगा और उसके बाद ही कलेक्टरों के तबादला आदेश जारी होंगे। माना जा रहा है कि इस सूची में 12 जिलों के कलेक्टर प्रभावित होंगे। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2016 बैच के शेष बचे अधिकारी अब नई सूची में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही 2011 से 2015 बैच के कुछ प्रमोटी अधिकारियों को भी मौका मिल सकता है।