बड़वानी में महिला हेड कांस्टेबल से छेड़छाड़ के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध प्रकरण दर्ज!

816

बड़वानी में महिला हेड कांस्टेबल से छेड़छाड़ के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध प्रकरण दर्ज!

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय पर एक महिला प्रधान आरक्षक से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस में भारतीय जनता पार्टी के सिलावद के मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 30 वर्षीय महिला प्रधान आरक्षक की शिकायत पर भारतीय जनता पार्टी के सिलावद के मंडल अध्यक्ष अजय यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
उसकी शिकायत पर बड़वानी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी एसटी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना 17 सितंबर की है, जब महिला हेड कांस्टेबल सिक लीव पर थी। वह अपनी निजी कार को चला कर बड़वानी में एक दुकान के सामने खरीदारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान अजय यादव उसका पीछा करते हुए आया और ड्राइविंग सीट के बाजू वाली सीट पर बैठ गया। उसने कथित तौर पर उसके साथ छेड़खानी कर उसका हाथ पकड़ा और प्रेम का इजहार करते हुए अपने साथ चलने के लिए कहा।
जब प्रधान आरक्षक ने जाने से इनकार किया तो वहां हंगामा खड़ा हो गया, और भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद कथित तौर पर अजय यादव ने गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
अजय यादव मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल का काफी करीबी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। आदिवासी संगठनों महिला के परिजनों और पुलिस महकमे में रोष के चलते प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की गई।