Weather Update: खतरनाक तूफान रगासा उर्फ नांडो के असर से भीगेंगे नवदुर्गा उत्सव में भी कई राज्य

MP में कई स्थानों पर आज दोपहर बाद बारिश के आसार

2145

Weather Update: खतरनाक तूफान रगासा उर्फ नांडो के असर से भीगेंगे नवदुर्गा उत्सव में भी कई राज्य

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर भारत में भारी वर्षा से तबाही का दौर चल रहा है वहीं उत्तर -पूर्व से लेकर मध्य और दक्षिण राज्यों तक बारिश अपना रौद्र रुप जाते जाते भी दिखा रही है। वैज्ञानिक हैरान है, कोई इसे मानसून की वापसी का संकेत भी बता रहे हैं।
भारत की पूर्वी दिशा में सक्रिय तीन चक्रवातों में से मिरासोल आज चायना के हांगकांग में घुसकर बिखर गया है जिसके प्रभाव से बादलों का दबाव भारत के उत्तर पूर्व राज्यों में असर डाल रहा है। वहीं एक चक्रवात नियोग्री अभी उत्तरी प्रशांत महासागर में है जो 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है लेकिन रविवार को यह टर्न लेकर जापान के नजदीक चल देगा। लेकिन भारत के लिये सबसे बड़ा खतरा तूफान रगासा उर्फ नांडो बन रहा है जो अभी 120 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फिलिपिंस सागर से आगे बढ़ते हुए हनोई की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

23 सितम्बर को इसकी गति 220 किमी की हो जाएगी जबकि इसका बिखराव ही 25 सितम्बर को 100 किमी प्रति घंटे की गति से होगा। चूंकि इसका अंत म्यांमार से लगकर होगा इसलिये इसका प्रभाव म्यांमार, चायना, बांगलादेश सहित भारत पर तगड़ा पड़ सकता है। इसका व्यास अन्य चक्रवातों से बहुत अधिक होने से इसके बादलों का प्रभाव अगले 72 घंटों में असम, अरुणाचल से लेकर बंगाल की खाड़ी में बढ़ने लगेगा और ये फिर भारत के पूर्व से लेकर पश्चिम और दक्षिण राज्यों तक कहर बरपा सकते हैं। इसलिये अभी मानसून के पूरी तरह खत्म होने की सम्भावना महीने के अंत तक नहीं है बल्कि मध्यप्रदेश, ओडिसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में धुंआधार बारिश से भी हो सकती है। आंशिक असर गुजरात को भी होगा। उक्त राज्यों में नवदुर्गा उत्सव प्रभावित होगा। बारिश का सिलसिला उत्तर पश्चिम भाग राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली को छोड़कर चलता रहेगा।

मध्य प्रदेश में आज पश्चिम विभाग में बादल सक्रिय हैं और दोपहर बाद यहां इंदौर, भोपाल, महू, देवास, धार, रतलाम, उज्जैन आदि स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना बन रही है अलावा गुजरात के दक्षिण भाग में भी कुछ जगह भारी बारिश की संभावना हो सकती है।