IAS Transfer: 24 IAS अधिकारियों के तबादले, अलीराजपुर,रतलाम, छिंदवाड़ा सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले

1722
Delhi Administrative Reshuffle

IAS Transfer: 24 IAS अधिकारियों के तबादले, अलीराजपुर,रतलाम, छिंदवाड़ा सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले

 

भोपाल: IAS Transfer: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर 24 IAS अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। अलीराजपुर,रतलाम, छिंदवाड़ा सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले गए है।

सुरेश कुमार कलेक्टर पन्ना को आयुक्त चंबल संभाग मुरैना, शीलेंद्र सिंह कलेक्टर छिंदवाड़ा को अपर सचिव नगरीय विकास एवं आवास विकास,नेहा सिंह कलेक्टर डिंडोरी को संचालक विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु जनजाति भोपाल, संजीव श्रीवास्तव कलेक्टर भिंड को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग,उषा परमार अपर आयुक्त भोपाल संभाग को कलेक्टर पन्ना, शिवराज सिंह वर्मा अपर सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग को अपर आयुक्त भोपाल संभाग, राजेश बाथम कलेक्टर रतलाम को अपर सचिव वन विभाग, रजनी सिंह श्रम आयुक्त से कलेक्टर नरसिंहपुर,नीरज कुमार वशिष्ठ कलेक्टर जिला पांढुरना, शीतला पटले कलेक्टर नरसिंहपुर से कलेक्टर सिवनी, अंकित अस्थाना मुरैना से उप सचिव मंत्रालय,लोकेश कुमार जांगिड़ कलेक्टर निवाड़ी से कलेक्टर मुरैना, चंद्रशेखर शुक्ला कलेक्टर सिंगरौली से उपसचिव, अभय अरविंद बेडेकर कलेक्टर अलीराजपुर से अपर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड, अजय देव शर्मा कलेक्टर पांढुर्णा से उपसाथिव राजस्व, नीतू माथुर अपर आयुक्त रीवा संभाग से कलेक्टर अलीराजपुर, अंजू पवन भदोरिया सीईओ जिला पंचायत रायसेन से कलेक्टर डिंडोरी, जमुना भिड़े सचिव जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन भोपाल से कलेक्टर निवाड़ी, संस्कृति जैन कलेक्टर सिवनी से आयुक्त नगर पालिका निगम भोपाल, विदिशा मुखर्जी अपर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड से उप सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी भोपाल, किरोड़ी लाल मीणा अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन से कलेक्टर भिंड, गौरव बैजल अपर कलेक्टर इंदौर से कलेक्टर सिंगरौली, हरेंद्र नारायण आयुक्त नगर निगम भोपाल से कलेक्टर छिंदवाड़ा और मिशा सिंह अपर कलेक्टर जबलपुर से कलेक्टर रतलाम पदस्थ की गई हैं।

*यहां देखिए पूरी तबादला सूची*

Screenshot 20250930 203751 573 Screenshot 20250930 203806 424 Screenshot 20250930 203822 121