
Weather Update: भारत को 2 के अलावा अब तीसरे चक्रवात पवोलो का भी खतरा, आंध्रा, उड़ीसा में भारी बारिश, MP में 3 से 6 अक्टूबर तक बारिश के आसार
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
भारत को पश्चिम और दक्षिण – पूर्व में दो चक्रवातों का सामना तो करना ही पड़ रहा है लेकिन तीसरा चक्रवात जो अभी फिलिपींस के पास में है, उसका अंत भी म्यांमार में याने भारत के उत्तर – पूर्व के नजदीक आकर होगा। इस तरह म्यांमार के पास आने वाले आने वाला यह तीसरा चक्रवात है जो 15 दिनों के भीतर बने हैं। फिलिपींस में आज पावोलो चक्रवात से भारी नुकसान होने की संभावना है। यह चक्रवात धीरे-धीरे चीन की ओर बढ़ेगा और अंत में चीन से जाकर म्यांमार की सीमा में आकर 6 अक्टूबर को बिखर जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में पहले दो चक्रवात रगासा और बुआलोई भी म्यांमार के पास आकर खत्म हुए हैं।
भारत के पश्चिम में गुजरात के नजदीक समुद्र में इन्वेस्ट 90A नामक चक्रवात जो अभी भी पूर्ण आकार में नहीं है, इसका मुख्य प्रभाव गुजरात से राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश से पूर्व की ओर बह रहा है। जबकि इसका दूसरा सिरा अरब सागर की ओर बह रहा है।
भारत के दक्षिण – पूर्व में बंगाल की खाड़ी के उत्तर में सक्रिय चक्रवात (01B) की दिशा तय हो गई है, यह आंध्रा के पदमपुर में आज प्रवेश करेगा और छत्तीसगढ़ के रायपुर में आकर 3 अक्टूबर की रात को समाप्त होगा। इसकी समाप्ति पर बिखराव से 3 अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में भारी वर्षा होगी। मध्य प्रदेश में आज पूर्वी दिशा में बादलों की उपस्थिति रहेगी जबकि बादलों की उपस्थिति पश्चिमी भाग में भी रहेगी। चक्रवात के कारण मध्य प्रदेश में बरसाती हालात थोड़े बदल रहे हैं। इतना चाहे की मध्य प्रदेश में 10 अक्टूबर से मानसून की समाप्ति हो जाएगी लेकिन दिवाली तक बादलों का आवागमन बीच-बीच में जारी रहेगा।





