MP की सीमा में आते ही ट्रेनों में बढ़ जाती है चोरी की वारदातें,हर दिन हो रही 29 घटनाएं, 2 साल में 2 सौ प्रतिशत बढ़े अपराध

233

MP की सीमा में आते ही ट्रेनों में बढ़ जाती है चोरी की वारदातें,हर दिन हो रही 29 घटनाएं, 2 साल में 2 सौ प्रतिशत बढ़े अपराध

भोपाल: मध्य प्रदेश की सीमा में रेलवे में अपराध बढ़ जाते हैं। दो साल में प्रदेश की शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में दर्ज अपराधों में तेजी से उछाला आया है। खासकर मध्य प्रदेश की सीमा में आते ही ट्रेन के अंदर चोरी करने वाले खासे सक्रिय हो जाते हैं और हर दिन 29 वारदातों को अंजाम देते हैं। स्थिति यह हो गई है कि मध्य प्रदेश जीआरपी के क्षेत्र में दर्ज होने वाले अपराधों में प्रदेश देश भर में दूसरे नंबर पर है। जिसमें 90 प्रतिशत अपराध चोरी से संबंधित दर्ज हुए हैं। वर्ष 2021 में जहां दर्ज अपराधों की संख्या साढ़े हजार हजार के लगभग थी, वहीं 2023 में यह बढ़कर साढ़े 11 हजार के करीब पहुंच गई। मध्य प्रदेश में रेलवे पुलिस के तीन जोन हैं। इसमें भोपाल, इंदौर और जबलपुर जोन आते हैं।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआईबी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश की सीमा में ट्रेन के आते ही चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है। प्रदेश जीआरपी के विभिन्न थानों में वर्ष 2023 में दर्ज कुल अपराधों में से 90 प्रतिशत अपराध चोरी से संबंधित ही दर्ज किए गए हैं। मध्य प्रदेश जीआरपी ने ट्रेन या स्टेशन पर चोरी के दस हजार 561 अपराध जीआरपी ने दर्ज किए हैं। जबकि यहां की जीआरपी ने कुल11 हजार 551 अपराध उस वर्ष दर्ज किए। चोरी के मामले में प्रदेश दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर महाराष्टÑ है। कुल दर्ज अपराधों में भी मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर है और महाराष्ट्र पहले नंबर पर है।

हथियार या विस्फोटक के मामले में भी मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर है। अवैध हथियार और विस्फोटक के 92 मामले जीआरपी ने दर्ज किए हैं। उत्तर प्रदेश में 165 अपराध इस तरह के दर्ज हुए। मध्य प्रदेश जीआरपी ने इस वर्ष रेप के मामले भी हुए। देश भर में जीआरपी ने रेप के 28 प्रकरण दर्ज किए। जिसमें मध्य प्रदेश जीआरपी में रेप के पांच प्रकरण दर्ज हुए। इसमें भी मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर है। उत्तर प्रदेश में यह संख्या सात है। हत्या के चार प्रकरण दर्ज किए। हत्या के प्रयास से 6 प्रकरण दर्ज हुए।