IPS Y. Puran Kumar suicide case: सोनिया गांधी ने जताया गहरा शोक, न्याय की मांग तेज

335

IPS Y. Puran Kumar suicide case: सोनिया गांधी ने जताया गहरा शोक, न्याय की मांग तेज

 

Chandigarh/New Delhi: हरियाणा कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार की संदिग्ध हालातों में आत्महत्या ने पूरे पुलिस महकमे और राजनीतिक हलकों को झकझोर दिया है। अधिकारी के निधन के बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनकी पत्नी, वरिष्ठ IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार को पत्र लिखकर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस कठिन घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि न्याय की इस लड़ाई में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

*गोली मारकर दी जान, 9 पेज का सुसाइड नोट बरामद*

IPS वाई. पूरन कुमार ने मंगलवार दोपहर अपने चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास में खुद को गोली मार ली थी। मौके से पुलिस को 9 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने कई वरिष्ठ अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव और पेशेवर अपमान के गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना के बाद पुलिस ने हरियाणा DGP शत्रुजीत सिंह कपूर, रोहतक SP नरेंद्र बिजरानिया समेत कई अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। FIR में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

IMG 20251011 WA0069

**सोनिया गांधी का भावनात्मक पत्र**

10 अक्टूबर को जारी शोक संदेश में सोनिया गांधी ने लिखा-

“श्री बाईपूरन कुमार की दुखद मृत्यु की खबर बेहद व्यथित करने वाली है। उनकी निष्ठा और सेवा हमें याद दिलाती है कि आज भी न्याय और कर्तव्यनिष्ठा के लिए समर्पित अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा हैं। न्याय की इस डगर पर मैं और करोड़ों देशवासी आपके साथ खड़े हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि “ईश्वर इस कठिन समय में श्रीमती अमनीत कुमार और उनके परिवार को धैर्य, साहस और संबल प्रदान करें।”

*अमनीत कुमार ने उठाई न्याय की मांग*

मृतक की पत्नी और वरिष्ठ IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार ने मामले में FIR की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा है कि “दोषियों के नाम स्पष्ट रूप से शामिल किए जाएं और उन पर उचित धाराओं के तहत कार्रवाई हो।” उन्होंने अदालत में आवेदन देकर जांच की पारदर्शिता की मांग की है।

**सरकार के लिए बढ़ी मुश्किलें**

मामले के गंभीर होते ही हरियाणा सरकार ने रोहतक SP को हटा दिया है और जांच के लिए 6 सदस्यीय SIT गठित की गई है। विपक्षी दलों ने भी इस घटना को प्रशासनिक असंवेदनशीलता का नतीजा बताया है।