Weather Update: पश्चिमी चक्रवात का असर जारी, दक्षिण राज्यों में मौसम हुआ साफ, बरमूडा में मेलिना तूफान का खतरा

916

Weather Update: पश्चिमी चक्रवात का असर जारी, दक्षिण राज्यों में मौसम हुआ साफ, बरमूडा में मेलिना तूफान का खतरा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मोंथा तूफान खत्म होते ही अरब सागर के चक्रवात 92A का असर पश्चिमी हवाओं के साथ हावी हो गया है। चक्रवात अब महाराष्ट्र के उत्तर -पश्चिम और गुजरात के दक्षिण समुद्र इलाके के बीच झूल रहा है। इसकी गति कम हुई है लेकिन बादलों का फैलाव अभी भी उत्तर -पूर्व दिशा के राज्यों में है और बादल नेपाल, भूटान से चीन की ओर अग्रसर है। बादलों में ठहराव नहीं होने से बारिश हल्की, सामान्य या फुहारों की तरह चल रही है। जब तक चक्रवात पूर्ण आकार में नहीं या आता या बनने से पहले बिखर नहीं जाता, तब तक इसकी स्थिति से बादलों का घुमाव पश्चिम से उत्तर और उत्तर से पूर्व दिशा की ओर चलता रहेगा।

(ताजे सेटेलाइट से स्थिति समझें), वैसे आज तेज हवाओं के साथ गुजरात में भारी बारिश का अंदाजा दक्षिण भाग में रहेगा। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुंबई, वसई, विरार, नासिक में अगले 24 घंटों में तेज बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में बादल कई जगह फैले हैं और हल्की से सामान्य बारिश भी कर रहे हैं। यहां अब पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट है। आज पश्चिम से मध्य तक बादल गुजरेंगे। इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, भोपाल, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, सागर जबलपुर तक बादलों का फैलाव हल्के, भारी रूप में रहेगा। प्रदेश में बारिश की संभावना अभी और दो से तीन दिन रह सकती है।

दक्षिण राज्यों में अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा। लेकिन अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी से आ रहे बादलों से तमिलनाडु, आंध्रा, उड़ीसा, बंगाल में बारिश होगी।

उत्तरी राज्यों में भी मौसम साफ रहेगा। केवल उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, यूपी में बादलों की लहर पश्चिम से पूर्व की ओर गुजरती रहेगी। इसी तरह बिहार, झारखंड, सिक्किम, अरुणाचल, असम में भी बादल पूर्व की ओर जाते दिखाई देंगे।

इधर नार्थ अटलांटिक महासागर में मेलिसा नामक चक्रवात तबाही मचाए हुए है। यह जमैका से बरमूडा की ओर 165 km की गति से पहुंचा है जो 4 नवंबर तक उत्तर – पूर्व दिशा में रेकजविक आइलैंड तक सक्रिय रहेगा। आज तूफान का असर रहस्यमयी कहे जाने वाले बरमूडा के अलावा बोस्टन, मॉन्ट्रियल, न्यूयॉर्क, सगुनाय आदि दूर तक फैला हुआ रहेगा।