President of MP Mahila Congress removed: नियुक्तियों में विवाद के चलते अध्यक्ष समेत सभी को हटाया, नूरी खान के अध्यक्ष बनने के आसार

1471

New Delhi : नियुक्तियों में गड़बड़ी की जानकारी मिलने और जांच के बाद मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी गई। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जयसवाल को भी हटा दिया गया। लेकिन, 4 प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि नूरी खान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

WhatsApp Image 2022 02 23 at 6.38.15 AM

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस में नियुक्तियों में गड़बड़ी के विवाद के बाद प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दिया है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जयसवाल को भी हटा दिया। इस संबंध में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने नोटिस जारी किया है।

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन 30 जनवरी को हुआ था। इसमें नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोप और अपनों की नियुक्तियां नहीं होने के विरोध के चलते पदाधिकारियों में असंतोष पनप गया था। इसके बाद पदाधिकारियों ने इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन में इस्तीफा और विरोध करना शुरू कर दिया था।

सबसे पहले इंदौर से महामंत्री पद से सोनिया शुक्ला ने इस्तीफा दिया। इसके बाद उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य शहरों के पदाधिकारियों ने भी विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद प्रदेश संगठन ने नव नियुक्त महिला कार्यकारिणी पर स्टे लगा दिया था। यह विवाद दिल्ली तक पहुंच गया। इसके बाद ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया।

चार उपाध्यक्ष बने रहेंगे

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की तरफ से बुधवार को जारी नोटिस के अनुसार चार वरिष्ठ उपाध्यक्ष नई नियुक्ति तक काम करती रहेंगी। इनमें उपाध्यक्ष रश्मि भारद्वाज, कविता पांडे, जमना मरावी और नूरी खान है।